फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Asian security forum held in Vietnam postponed till September

कोरोना वायरस के चलते वियतनाम में एशियाई सुरक्षा मंच का आयोजन सितंबर तक टला

Tue, 28 Jul 2020 05:26 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
Asian security forum held in Vietnam postponed till September
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

वियतनाम ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर एशियाई के सबसे बड़े सुरक्षा मंच और दक्षिणपूर्व एशियाई विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक अब सितंबर में आयोजित करने का फैसला किया है। इस वर्ष वियतनाम ‘दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन’ (आसियान) की अगुवाई कर रहा है। इस सुरक्षा मंच में दक्षिण कोरिया भी शामिल है।

विज्ञापन


दक्षिणपूर्वी एशिया के दो राजनयिकों ने बताया कि वियतनाम यात्रा प्रतिबंधों के कारण इसे ऑनलाइन करने की बजाय मध्य सितंबर में आमने-सामने की बैठक के रूप में आयोजित करने की उम्मीद कर रहा है। आसियान क्षेत्रीय मंच की मेजबानी 10 देश करते हैं। इसमें 10 देशों के शीर्ष राजनयिक अमेरिका, चीन, जापान, रूस, भारत, दोनों कोरियाई देश और अन्य एशिया प्रशांत देशों के अपने समकक्षों के साथ कोरिया प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण के साथ ही विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा करते हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण आसियान की करीब 1300 बैठकों में से अधिकतर बैठकों सहित आसियान नेताओं की वार्षिक शिखर वार्ता को इस साल ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed