फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Asia biggest drug racket busted in Myanmar, 200 million meth tablets seized

म्यांमार में एशिया के सबसे बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 20 करोड़ मेथ की गोलियां जब्त

Tue, 19 May 2020 03:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 May 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
Asia biggest drug racket busted in Myanmar, 200 million meth tablets seized
जब्त ड्रग्स - फोटो : social media

म्यांमार की पुलिस ने एशिया के सबसे बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान अरबों रुपये मूल्य के प्रतिबंधित 20 करोड़ मेथ की गोलियां जब्त की गईं हैं, जो कि खतरनाक रूप से शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

 
इस मामले में पुलिस ने कुटखाई टाउनशिप के ल्वे खाम गांव से 33 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन को तीन महीने में अंजाम दिया गया।  

संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) के क्षेत्रीय समन्वयक जेरेमी डगलस के अनुसार जब्त की गई गोलियों की संख्या वाकई में चौकाने वाला था।   
विज्ञापन


पुलिस ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस ऑपरेशन में लगभग 20 करोड़ मेथ की गोलियां, 500 किलोग्राम से अधिक क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, 3,750 लीटर तरल मिथाइलफेंटेनल के साथ-साथ और भी कई तरह के रसायन जब्त किए गए। यह माना जा रहा है कि पुलिस ने दक्षिण-पूर्व एशिया के अब तक के सबसे बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि एशिया में ड्रग उत्पादकों द्वारा उन्हीं लोगों को इसकी आपूर्ति की जाती है जो सिंथेटिक ओपिओइड के साथ-साथ हेरोइन जैसी ओपियेट ड्रग्स का भी उपयोग करते हैं। 

यह बेहद घातक मेथामफेोटामाइन कई केमिकल बनाकर तैयार किया जाता है। यह हेरोइन से भी घातक नशा है। यह नशा अब तक मेट्रो शहरों की रेव पार्टियों में इस्तेमाल होता रहा है। अब इसके शहर के कई युवाओं द्वारा सेवन करने की बात सामने आई है। इसका सेवन काफी घातक है।

म्यांमार ने सौंपे भारत को 22 उग्रवादी

देश की आतंरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत को एक और कूटनीतिक सफलता मिली है। म्यांमार सरकार ने भारत को 22 उग्रवादी सौंपे हैं। ये अभियुक्त पूर्वोत्तर में अशांति फैलाने के आरोपी हैं। इन्हें मणिपुर और असम में राज्य पुलिस को सौंपा गया है। ये उग्रवादी NDFB(S), UNLF, PREPAK (Pro), KYKL, PLA and KLO से संबंध रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा ऑपरेशन एनएसए अजित डोभाल के नेतृत्व में हुआ। 

इन उग्रवादियों में से 10 मणिपुर में वॉन्टेड थे जबकि बाकियों की असम में तलाश थी। कोरोना वायरस के खतरे के चलते पुलिस सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करेगी और इन सभी को फिलहाल क्वारंटीन में भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इन उग्रवादियों को विशेष विमान से लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक म्यांमार सरकार की ओर से यह एक बड़ा कदम है और इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed