फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ashli Babbi a woman who was shot and killed during the riot at the Capitol building US

ट्रंप की कट्टर समर्थक ने मौत से पहले किया था ट्वीट, हमें कोई रोक नहीं सकता

Thu, 07 Jan 2021 03:42 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 07 Jan 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Ashli Babbi a woman who was shot and killed during the riot at the Capitol building US
Ashli Babbitt - फोटो : twitter

अमेरिका की राजधानी में संसद भवन कैपिटल बिल्डिंग के बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन और गोलीबारी में मारी गई महिला की पहचान एशली बेबबिट के रूप में हुई है। एशली बेबबिट राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक थीं, जिन्होंने अमेरिकी वायु सेना में भी अपनी सेवा दी थी। बता दें कि अमेरिकी हिंसा में अब तक एशली बेबबिट समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


अमेरिकी संसद के बाहर बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हजारों की तादाद जुटकर नतीजों को पलटने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा अमेरिकी संसद भवन कैपिटल बिल्डिंग को घेरने के बाद वहां सुरक्षा बलों से उनकी झड़प हुई, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गोलियां भी चलाईं, जिसमें एशली बेबबिट घायल होकर फर्श पर गिर पड़ीं और कुछ देर बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सैन डियागो टीवी ने बेबलिट के पति के हवाले से बताया कि अमेरिकी हिंसा में मरने वाली महिला एशली बेबबिट हैं। टीवी रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने करीब 14 साल क अमेरिकी वायुसेना में सेवा दी थी। महिला दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डियागो की रहने वाली थी। महिला सैन डियागो में अपने पति के साथ बिजनेस चलाती थी, उसके साथ उसके पति वाशिंगटन नहीं गए थे। महिला ट्रंप की कट्टर समर्थक थी। मौत से पहले महिला ने ट्वीट किया था, ''हमें कोई रोक नहीं सकता।''
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन पुलिस ने एक मौत की पुष्टि की है, लेकिन मृतक की पहचान नहीं बताई है और न ही शूटिंग की परिस्थितियों पर कोई विवरण प्रस्तुत किया है, जिसकी अब जांच चल रही है।

कैपिटल बिल्डिंग के अंदर अराजक और हिंसक दृश्यों के बीच महिला को गोली मार दी गई, जहां कुछ सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने के लिए अपनी-अपनी बंदूकें खींचते देखा गया था। वाशिंगटन पुलिस ने घटना का विवरण दिए बिना सिर्फ इतना कहा कि गोली लगने के फौरन बाद महिला की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed