फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Armed man takes around 20 hostages on bus in Ukraine

यूक्रेन में हथियारबंद व्यक्ति ने 20 लोगों को बस के भीतर बंधक बनाया

Tue, 21 Jul 2020 02:15 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 21 Jul 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Armed man takes around 20 hostages on bus in Ukraine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूक्रेन में हथियारबंद व्यक्ति ने मंगलवार को बस के भीतर लगभग 20 लोगों को बंधक बनाया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। घटना राजधानी कीव से 400 किलोमीटर दूर बसे शहर लस्क की है। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि आरोपी हथियारों से लैस है और उसके पास बड़ी मात्रा में विस्फोटक है। इस कारण पूरे क्षेत्र को खाली करा दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। 
विज्ञापन



पुलिस अधिकारी व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसके सोशल मीडिया पेज देखने से पता चलता है कि वह यूक्रेन की कार्यप्रणाली से खासा निराश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेनी मीडिया का कहना है कि घटनास्थल से गोलियों की आवाज सुनाई दी है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमलावर ने स्थानीय समयानुसार सुबह 9:25 बजे (0725 जीएमटी) बस पर नियंत्रण कर लिया।


जेलेंस्की ने फेसबुक पर दिए बयान में कहा है कि गोलियों की आवाज सुनी गई है, बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। राष्ट्रपति ने कहा है कि स्थिति को काबू में करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed