{"_id":"6030b0e08ebc3ee91f3b67eb","slug":"argentina-health-minister-gines-gonzalez-garcia-resign-from-his-post-after-corona-vaccine-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जेंटीना: स्वास्थ्य मंत्री ने 'बेईमानी' कर जानकार को लगवाया टीका, देना पड़ गया इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अर्जेंटीना: स्वास्थ्य मंत्री ने 'बेईमानी' कर जानकार को लगवाया टीका, देना पड़ गया इस्तीफा
Sat, 20 Feb 2021 12:24 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्री गिनीज गोंजालेज गार्सिया
- फोटो : Twitter - @ginesggarcia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह से बाहर के लोगों को टीके दिए जाने पर विवाद के बीच अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टों फर्नांडीज ने स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देने के लिए कहा है। स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में नाम नहीं होने के बावजूद एक जाने-माने स्थानीय पत्रकार को टीका दिए जाने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने अपने ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ से स्वास्थ्य मंत्री गिनीज गोंजालेज गार्सिया को इस्तीफा देने का निर्देश देने के लिए कहा। गार्सिया सरकार की कोविड-19 से निपटने की रणनीति का प्रभार भी संभाल रहे थे। गोंजालेज गार्सिया ने इस्तीफे के अनुरोध के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि वह अब सरकार का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
एक पत्रकार होरासिओ वेरबिट्सकी ने कहा था कि उन्होंने मंत्री गार्सिया से टीकाकरण का अनुरोध किया था और मंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय बुलाया और वहां शुक्रवार को उन्हें स्पूतनिक वी के टीके की खुराक दी गई। अर्जेंटीना में यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे कई मामले आए हैं कि मेयर, सांसदों, कार्यकर्ताओं, सत्ता के करीबी लोगों को टीके दिए गए जबकि प्राथमिकता समूह में उनका नाम नहीं था। हालांकि प्राथमिकता के तहत देश में सबसे पहले डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को टीके दिए जाने हैं।अर्जेंटीना में कोविड-19 से 20 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 50,857 लोगों की मौत हुई है।