फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Argentina has the world’s highest rate of positive Covid-19 tests

अर्जेंटीना में कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पाए जाने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा, ये है वजह

Tue, 06 Oct 2020 01:57 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Oct 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Argentina has the world’s highest rate of positive Covid-19 tests
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अर्जेंटीना में कोविड-19 परीक्षण में पाए जाने वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। वहां लगभग हर 10 में से छह लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऑक्सफोर्ड से जुड़ी हुई संस्था 'आवर वर्ल्ड इन डेटा' ने यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि यह देश में कोविड परीक्षणों की कम संख्या और लॉकडाउन नियमों को लागू करने में ढिलाई का नतीजा है। 

विज्ञापन


अर्जेंटीना में सोमवार को कोविड-19 के 800,000 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि होने वाली थी, जो कि सात दिनों के दौरान औसत रोजाना लगभग 12,500 नए मामले हैं। इस देश ने वायरस के खिलाफ जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले हफ्ते तक यहां 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन




चिकित्सा पेशेवरों ने कहा कि कम मात्रा में परीक्षणों और प्रतिबंधों में ढिलाई की वजह से पॉजिटिव मामलों की संख्या में इतना उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का उपयोग करके समाचार एजेंसी रायटर ने बताया कि देश में संक्रमण अगस्त महीने में लगभग 40 फीसदी था जो बढ़कर पिछले सप्ताह 60 फीसदी तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यूनस आयर्स शहर के बाल रोग विशेषज्ञ कार्लोस काम्बुरियन ने एजेंसी को बताया, "क्या यहां आइसोलेशन है? बिलकुल नहीं है। क्या (पर्याप्त) परीक्षण हो रहे हैं? नहीं हो रहे हैं।" 

तुलनात्मक रूप से, न्यूयॉर्क राज्य की आबादी 2 करोड़ है, जो अर्जेंटीना के 4.5 करो़ड़ के आधे से भी कम है, फिर भी एक दिन में वहां एक लाख परीक्षण किया जाता है, जो कि अर्जेंटीना की संख्या का चार गुना है। न्यूयॉर्क राज्य में, संक्रमण के पाजिटिव पाए जाने वाले मामलों की दर 1 फीसदी से थोड़ी ज्यादा है।

अर्जेंटीना की सरकार को 20 मार्च से शुरू होने वाले सख्त लॉकडाउन के लिए काफी शाबाशी मिली थी। देश में गरीबी का स्तर और बेरोजगारी बढ़ गई है जिससे दो साल से मंदी में डूबी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद करने के लिए लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देने के लिए मजबूर हो गई। 

काम्बुरियन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बहुत कम काम हुए हैं। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से इस प्रकार की महामारी को रोकने के लिए रणनीतियों को लागू नहीं किया जा रहा है।"

रिपोर्ट के मुताबिक अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि बड़ी संख्या में सकारात्मक परीक्षण इसके "डिटेक्टअर" कार्यक्रम का नतीजा है, जहां परीक्षण संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों पर केंद्रित है। सरकार ने परीक्षण की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया है।


दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड-19 केस के मामले में अर्जेंटीना आठवें स्थान पर है, और इस समय 7-दिन के औसत नए मामलों और मृत्यु के लिए शीर्ष पांच में है। लैटिन अमेरिका कोविड-19 केस और मौतों के मामले में दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed