फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Apple scraps office return deadline employees to get 1000 dollar bonus for WFH

Apple: खत्म की ऑफिस-वापसी की समय सीमा, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए 1000 डॉलर का बोनस मिलेगा

Thu, 16 Dec 2021 07:26 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलीफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलीफोर्निया Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Dec 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
Apple scraps office return deadline employees to get 1000 dollar bonus for WFH
एप्पल कंपनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए एपल (Apple) ने अपने कर्मचारियों के ऑफिस वापसी की समय सीमा को खत्म कर दिया है। साथ ही कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने पर 1,000 डॉलर का बोनस देने का एलान किया है। दरअसल, एपल सीईओ टिम कुक ने इससे पहले कर्मचारियों के लिए अक्तूबर माह में कार्यालय को खोले जाने की बात कही थी, बाद में इसे बढ़ाकर एक फरवरी, 2022 कर दिया गया था।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित कंपनी एपल ने अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस को खोले जाने की समय सीमा को समाप्त कर दिया है। एपल ने अपनी कार्यालय-वापसी योजनाओं में कई बार बदलाव किया है। एपल ने पहले जून इसके बाद सितंबर, अक्तूबर, जनवरी और फिर एक फरवरी से कार्यालय को खोले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन


अब एपल इंक ने एक फरवरी से अपने 'कॉर्पोरेट रिटर्न-टू-ऑफिस' की समय सीमा को (अभी तक निर्धारित की गई तारीख) एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। बुधवार को एपल सीईओ टिम कुक द्वारा भेजे गए एक ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों को इस कदम की सूचना दी गई। एपल के एक प्रवक्ता ने ब्लूमबर्ग न्यूज से इस फैसले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक हफ्ताह पहले कंपनी ने कर्मचारियों को फरवरी तक लौटने के लिए कहा था, और अब एक बार फिर इस समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अभी अगली तारीख निश्चित नहीं की गई है। जिससे पता चलता है कि कंपनियों को अपने परिचालन को वापस सामान्य करने की कोशिश में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने सितंबर में अपनी रिटर्न-टू-वर्क की तारीख को खत्म कर दिया था।

कुक ने ज्ञापन में कहा, "हम अपने हाइब्रिड वर्क पायलट की शुरुआत में अभी तक की तारीख तय करने में देरी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि "हमारे कार्यालय खुले रहते हैं और हमारे कई सहयोगी नियमित रूप से आ रहे हैं, जिसमें ग्रेटर चीन और अन्य जगहों पर हमारी टीमें शामिल हैं।"

ज्ञापन में, कुक ने यह भी कहा कि क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित कंपनी प्रत्येक कर्मचारी को 1,000 डॉलर का बोनस प्रदान करेगी जिसका उपयोग घर से काम करने की जरूरतों के लिए किया जा सकता है। यह कहते हुए कि यह "अधिक लचीले वातावरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता के समर्थन में है।" इसमें रिटेल कर्मचारी भी शामिल हैं।

पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत में एपल पहली अमेरिकी कंपनियों में से एक थी जिसने अपने कर्मचारियों को महामारी के दौरान घर पर रहने की सलाह दी थी। वहीं इस साल वह सितंबर में अपने कार्यालय को खोलने की तैयारी कर रहा था। जिसके बाद कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे एक महीने के लिए बढ़ाकर अक्तूबर किया गया फिर इस योजना में बदलाव करते हुए अगले साल फरवरी कर दिया गया था और अब एक बार फिर इसमें बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed