{"_id":"6379692af21ff712f867f343","slug":"apec-thailand-2022-protesters-opposing-apec-conference-clash-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"APEC Conference: एपेक सम्मेलन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
APEC Conference: एपेक सम्मेलन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत
Sun, 20 Nov 2022 05:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बैंकॉक।
एजेंसी, बैंकॉक।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:09 AM IST
सार
प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस कार को भी प्रदर्शनकारियों द्वारा पलटते हुए देखा गया। जबकि बैंकॉक के पुलिस अधिकारी उन्हें ढाल से रोकते और डंडों से मारते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
थाईलैंड में विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड में एपेक आर्थिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों का विरोध रोकने के लिए पुलिस को आंसूगैस छोड़नी पड़ी और रबर की गोलियां चलानी पड़ीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रदर्शनकारी सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
एक वीडियो में, एक पुलिस कार को भी प्रदर्शनकारियों द्वारा पलटते हुए देखा जा सकता है, जबकि बैंकॉक के पुलिस अधिकारी उन्हें ढाल से रोकते और डंडों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लोग थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुथ चान-ओचा के खिलाफ भी विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
हैरिस-शी में संक्षिप्त मुलाकात
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संचार की लाइनें खुली रखने की दिशा में एक और कदम के तहत शनिवार को चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ संक्षेप में बात की। दोनों ने बंद कमरे में विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन