{"_id":"60c51e188ebc3e8c093bfb0a","slug":"antonio-guterres-backs-india-and-south-africa-initiative-to-waive-intellectual-property-protection-on-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: टीकों पर बौद्धिक संपदा संरक्षण माफ करने की भारत-अफ्रीका की पहल को गुटेरस का मिला समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: टीकों पर बौद्धिक संपदा संरक्षण माफ करने की भारत-अफ्रीका की पहल को गुटेरस का मिला समर्थन
Sun, 13 Jun 2021 02:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 13 Jun 2021 02:20 AM IST
सार
- भारत-अमेरिका समेत विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्य देशों ने कोरोना टीकों व उसमें काम आने वाले उत्पादों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार समझौते के व्यापार आधारित पहलू के नियमों में राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
UN Secretary General Antonio Guterres
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कोरोना टीकों और उससे जुड़े उत्पादों को बौद्धिक संपदा संरक्षण करार से बाहर करने की भारत और दक्षिण अफ्रीका की पहल का समर्थन किया है। हालांकि उन्होंने यह भी आगाह किया कि तकनीक हस्तांतरण के मामलों में बैकअप सपोर्ट होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
भारत अमेरिका समेत विश्व व्यापार संगठन के अन्य सदस्य देशों ने कोरोना टीकों व उसमें काम आने वाले उत्पादों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार समझौते के व्यापार आधारित पहलू के नियमों में राहत देने की मांग उठाई है। इससे टीकों व दवाओं को विकसित देशों से जल्द और किफायती दाम में हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जी7 देशों के लंदन में हुए सम्मेलन में गुटेरस ने कहा, मेरा मानना है कि हमें व्यापक कार्यक्रम अपनाना चाहिए। इसमें बौद्धिक संपदा की समस्याएं एक अहम मुद्दा है और मैं टीआरआईपीएस को लेकर भारत व दक्षिण अफ्रीका की पहल का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
हालांकि सरकारों और दवा बनाने वाली कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास जरूरी लाइसेंस उपलब्ध हो साथ ही उनके पास तकनीक हस्तांतरण के लिए आवश्यक समस्त सपोर्ट मौजूद हो। अमेरिका ने भी भारत और दक्षिण अफ्रीका की इस पहल का समर्थन किया है।