फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anti-terrorism report claims, not just madarsa education is responsible for terrorism

दावा: बांग्लादेश में मदरसों से नहीं, स्कूलों से भी निकल रहे कट्टरपंथी

Sun, 30 Jun 2019 05:18 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 30 Jun 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Anti-terrorism report claims, not just madarsa education is responsible for terrorism
Terrorism - फोटो : File

आमतौर पर माना जाता है कि मदरसों में कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दिया जाता है लेकिन बांग्लादेश में ऐसा नहीं है। यहां पुलिस के आतंकरोधी दस्ते ने हाल ही में 2015 से 2017 के  बीच गिरफ्तार किए गए 3000 संदिग्धों की डाटा विश्लेषण रिपोर्ट पेश की है। इसमें बताया गया है कि सिर्फ मदरसों अकसर मदरसों में दी जाने वाली इस्लामी तालीम को ही आतंकवाद के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

विज्ञापन


बांग्लादेश पुलिस की इस रिपोर्ट की मानें तो स्पष्ट है कि कट्टरपंथ या आतंकवाद का रास्ता अपनाने वाले अधिकतर लोग मदरसों में नहीं बल्कि सामान्य स्कूलों में पढ़े-लिखे हैं। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के हवाले से देश के खुफिया विभाग के अतिरिक्त डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल मोहम्मद मोनिरुज्मान ने बताया कि 56 फीसदी कट्टरपंथियों ने सरकारी स्कूलों में तालीम हासिल की जबकि 22 फीसदी ने निजी स्कूलों में पढ़ाई की।
विज्ञापन


करीब इतने ही लोगों ने मदरसों में तालीम ली। यानी मदरसों में शिक्षा लेकर कट्टरपंथ अपनाने वाले लोगों की तादाद 25 फीसदी से भी कम है। यह हाल भी तब हैं जबकि देश में महज अंग्रेजी माध्यम के 200 स्कूल हैं और मदरसों की संख्या 20 हजार है। हालांकि मोनिरुज्मान ने बताया कि इन आंकड़ों के बावजूद सरकार को मदरसों के पाठ्यक्रम पर नजर रखना बंद नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट बढ़ा रहा कट्टरपंथ

पुलिस रिपोर्ट बताती है कि हिरासत में लिए गए 80 फीसदी लोग इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा के संपर्क में आए, जबकि बाकी के 20 फीसदी जान पहचान वालों की बातों में आ कर कट्टरपंथी बने। बंगाली और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे मदरसों वाले छात्रों की तुलना में इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और इसलिए इंटरनेट तक पहुंच कट्टरपंथ को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed