फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Another Chinese company shuts shop in Pakistan after terror attack on Chinese nationals

Pakistan: चीन के नागरिकों पर हमले के बाद इस चीनी कंपनी ने बंद किया कारोबार, अपने लोगों को भेजा वापस

Thu, 28 Mar 2024 04:09 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 04:09 PM IST
सार

बीते दो दिन पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दासू जलविद्युत परियोजना पर आतंकी हलमे में पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद चीन की कंपनी ने अशांत क्षेत्र में एक अन्य जलविद्युत परियोजना में अपने काम को बंद कर दिया है। इस बीच, इस बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि चीन के साथ उसकी दोस्ती के दुश्मन इस आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार थे।

विज्ञापन
Another Chinese company shuts shop in Pakistan after terror attack on Chinese nationals
पाकिस्तान और चीन(फाइल फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

बीते दो दिन पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दासू जलविद्युत परियोजना पर आतंकी हलमे में पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद चीन की कंपनी ने अशांत क्षेत्र में एक अन्य जलविद्युत परियोजना में अपने काम को बंद कर दिया है, साथ ही 2,000 से अधिक श्रमिकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। गौरतलब है कि जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे चीन के कर्मियों पर यह दूसरा आत्मघाती हमला था। हालांकि किसी भी आतंकी समूह ने इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन


चीन कंपनी ने काम किया बंद, श्रमिकों को भी निकाला
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिसूचना यह इस बात का पता चला है कि परियोजना के साइट कर्मचारियों और कार्यालय स्टाफ सदस्यों को सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक हटा दिया गया है। हालांकि, प्रबंधक ने कहा कि केवल उनके संबंधित अनुभागों के प्रमुखों द्वारा बुलाए गए कर्मचारी ही काम पर आएंगे। तारबेला परियोजना में अवामी लेबर यूनियन के महासचिव असलम आदिल ने विकास की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी परियोजना कर्मचारियों की मांग पर उनकी सुरक्षा बढ़ाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान और चीन सच्चे दोस्त- मुमताज जहरा
इस बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि चीन के साथ उसकी दोस्ती के दुश्मन इस आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी और उसने अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने की ठानी है। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी घटना के बाद से चीन की सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन सच्चे दोस्त और भाई हैं। हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि बिशम आतंकी हमला पाकिस्तान-चीन दोस्ती के दुश्मनों द्वारा किया गया था।

क्या है दासू जलविद्युत परियोजना
चीनी दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे, जो इस्लामाबाद से लगभग 300 किमी उत्तर में है। 4,320 मेगावाट की परियोजना का निर्माण विश्व बैंक की फंडिंग से चीन गेझोउबा द्वारा किया जा रहा है। चीनी नागरिकों से जुड़ा पहला ऐसा हमला 14 जुलाई, 2021 को कोहिस्तान में दासू बांध स्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर किया गया था, जिसमें नौ चीनी इंजीनियरों और चार पाकिस्तानी श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि 23 से अधिक घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि चीन के दबाव के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीनी नागारिकों पर हुए हमले की गहन संयुक्त जांच का आदेश दिया है। 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत हजारों चीनी कर्मी पाकिस्तान में कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed