{"_id":"6098ee828ebc3e8daa003f33","slug":"an-indo-canadian-gangster-karman-grewal-killed-in-shooting-outside-at-vancouver-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा: वैंकुवर हवाई अड्डे के बाहर इंडो-कनाडाई गैंगस्टर गोलीबारी में मारा गया, पुलिस ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा: वैंकुवर हवाई अड्डे के बाहर इंडो-कनाडाई गैंगस्टर गोलीबारी में मारा गया, पुलिस ने दी जानकारी
Mon, 10 May 2021 01:57 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 10 May 2021 01:57 PM IST
सार
कनाडा के वैंकुवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंडो-कनाडाई गैंगस्टर करमान गरेवाल गोलीबारी में मारा गया। दो अपराधी गैंग के बीच हुई गोलीबारी में करमान की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के वैंकुवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंडो-कनाडाई गैंगस्टर करमान गरेवाल गोलीबारी में मारा गया। बता दें कि ये गैंगस्टर एक यूनाइटेड नेशन गैंग में संबंध रखता था। पुलिस ने जानकारी दी कि प्रस्थान टर्मिनल के पास दोपहर के समय ये गोलीबारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि ये दो गैंग के बीच विवाद को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक इंडो-कनाडा गैंगस्टर की मौत हो गई है। कनाडा की पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर की गाड़ी तो रोक लिया लेकिन वहां से भाग रहे संदिग्धनों ने पुलिस पर ही गोली चला दी।
विज्ञापन
ट्वीट में जानकारी दी कि इस गोलीबारी में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। कनाडा के एक मंत्री बिल ब्लेयर का कहना है कि लॉअर मैनलैंड में रहने वाले समुदाय के साथ मेरी संवेदना है, जो हाल ही में हिंसा का शिकार बन रहे हैं और प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद वैंकुवर हवाई अड्डा पहले की तरह सामान्य तौर पर संचालित हो रहा है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दावा किया है कि अब यहां पर सब ठीक और सुरक्षित है। कनाडाई पुलिस का कहना है कि ये घटना दिन दहाड़े हुई है और अब गैंगस्टर और बेखौफ होते नजर आ रहे हैं।