फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An IL-78 tanker of the Indian Air Force refuels Mig 29 M as part of Ex Bright Star

Exercise Bright Star: हवा में भरा फाइटर प्लेन का फ्यूल, भारतीय वायुसेना का हैरतअंगेज कारनामा देख हो जाएंगे दंग

Tue, 12 Sep 2023 03:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसे ही कारनामें मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे ब्राइट स्टार-23 अभ्यास में भी देखने को मिले। अभ्यास के दौरान वायुसेना के हैरतअंगेज कारनामे सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
An IL-78 tanker of the Indian Air Force refuels Mig 29 M as part of Ex Bright Star
हवा में भरा फाइटर प्लेन का फ्यूल - फोटो : social media

विस्तार

मिस्र की राजधानी काहिरा में ब्राइट स्टार-23 अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। 27 अगस्त से 16 सितंबर तक चलने वाले अभ्यास में भारतीय वायुसेना पहली बार भाग ले रही है। यहां संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायुसेना टुकड़ियां भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

ब्राइट स्टार-23 अभ्यास का उद्देश्य

इस अभ्यास का उद्देश्य शामिल देशों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना और रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है। साथ ही, सीमाओं पार संबंधों को अत्यधिक प्रगाढ़ करना भी है।

विज्ञापन

यह विमान दिखाएंगे अपना दम

भारतीय वायुसेना के दल में पांच Mig-29, दो IL-78, दो C-130 और दो C-17 विमान शामिल हैं। इसी के साथ ही गुरुड़ विशेष बल के कर्मियों के साथ स्क्वाड्रन के कर्मचारी भी अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IL-78 का हवा में जलवा

भारतीय वायुसेना अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसे ही कारनामें मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे ब्राइट स्टार-23 अभ्यास में भी देखने को मिले। अभ्यास के दौरान वायुसेना के हैरतअंगेज कारनामे सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय वायुसेना के IL-78 ने हवा में मिस्र के मिग-29 में फ्यूल भरा। 

भारत और मिस्र के बीच गहरा संबंध

आपको बता दें कि भारत और मिस्र के बीच हमेशा गहरे संबंध रहे हैं। सन् 1960 के दशक में संयुक्त रूप से दोनों देशों ने एयरो-इंजन और विमान के विकास पर काम किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed