फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House withdraws Rep. Elise Stefanik nomination for UN ambassador over tight GOP House margin World News

White House: यूएन राजदूत पद के लिए एलिस स्टेफनिक का नामांकन व्हाइट हाउस ने लिया वापस; इस वजह से उठाया कदम

Fri, 28 Mar 2025 01:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 01:20 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने एक बार फिर एक चौकाने वाला फैसला लिया है। व्हाइट हाउस ने एलिस स्टेफनिक के संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत बनने के नामांकन को वापस ले लिया है। देखा जाए तो यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट के लिए बड़ा कदम है। आइए समझते है कि ट्रंप प्रशासन ने ये बड़ा बदलाव क्यों किया?

विज्ञापन
White House withdraws Rep. Elise Stefanik nomination for UN ambassador over tight GOP House margin World News
व्हाइट हाउस, - फोटो : X / @AIRNewsHindi

विस्तार

व्हाइट हाउस ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए प्रतिनिधि एलिस स्टेफनिक का नामांकन वापस ले लिया है। यह बदलाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट के लिए एक चौंकाने वाला कदम है। बता दें कि स्टेफनिक का नामांकन कुछ समय से रुका हुआ था, क्योंकि हाउस रिपब्लिकन की सीटों में बहुत कम अंतर था, जिसके चलते उनके नाम की पुष्टि होने में परेशानी आ रही थी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने की पुष्टि
एलिस स्टेफनिक के नामांकन की वापसी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को एक पोस्ट कर इस निर्णय की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर रिपब्लिकन सीट को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेफनिक ने कांग्रेस में रहते हुए रिपब्लिकन पार्टी के प्रयासों में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही ट्रंप ने स्टेफनिक को कांग्रेस में बने रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-China Ties: स्थिर सैन्य संबंध व सीमा मुद्दे का समाधान चाहता है चीन; PLA भारतीय समकक्ष के साथ काम को राजी
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के साथ ही ट्रंप ने किया फैसला
गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले नवंबर में चुनाव जीतने के बाद स्टेफनिक को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का प्रतिनिधि बनाने का फैसला किया था। स्टेफनिक को कम विवादास्पद और एक भरोसेमंद कैबिनेट सदस्य माना गया था। उनका नामांकन जनवरी के अंत में समिति से पास हो गया था, लेकिन हाउस रिपब्लिकन के पास कम बहुमत होने की वजह से उनकी पुष्टि में काफी देरी हो रही थी।

ये भी पढ़ें:- Layoffs: DOGE के बाद अब ये अमेरिकी विभाग करेगा 10 हजार लोगों की छंटनी, जानें क्या है ट्रंप प्रशासन की नई योजना

हालांकि हाल के हफ्तों में यह लग रहा था कि स्टेफनिक का नामांकन सीनेट में पास हो जाएगा। इसके लिए फ्लोरिडा में हुए दो विशेष चुनावों ने मदद की, जहां ट्रंप ने आसानी से जीत हासिल की थी। इन चुनावों के परिणामस्वरूप खाली हुई रिपब्लिकन सीटों को भरने से स्टेफनिक को हाउस से इस्तीफा देने का मौका मिलता और रिपब्लिकन को कांग्रेस में कानून पारित करने के लिए थोड़ी ज्यादा सहूलत मिलती, क्योंकि डेमोक्रेट्स के पास 213 सीटें थीं और रिपब्लिकन के पास 218 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed