{"_id":"5f3afc8f877ceb56b7077a28","slug":"amid-strained-ties-pakistani-army-chief-bajwa-arrives-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी को मनाने रियाद पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी को मनाने रियाद पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा
Tue, 18 Aug 2020 03:24 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा
- फोटो : Daily Times Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सऊदी अरब की नाराजगी दूर करने को सोमवार को रियाद पहुंच गए। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को पुनर्जीवित करने की कोशिश के तहत यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, बाजवा के साथ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख जनरल फैज हमीद भी हैं।
विज्ञापन
वहीं, सऊदी अरब में बाजवा की बैठकों का विवरण जारी नहीं किया गया है, लेकिन दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने की उम्मीद है। यात्रा का प्रमुख मकसद सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव को कम करना है।
विज्ञापन
बता दें कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ नहीं देने के चलते दोनों देशों में तनाव है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को तेल और कर्ज देने से भी इनकार कर दिया है। दोनों देशों के बीच स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई थी जब पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे पर एक टीवी इंटरव्यू में सऊदी अरब की तीखी आलोचना की थी।
विज्ञापन
कुरैशी ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि पाकिस्तान अब खुद ही इस संबंध में ओआईसी (ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉन्फ्रेंस) की बैठक बुलाएगा। इस बयान को ओआईसी में सऊदी अरब के नेतृत्व को चुनौती देने की तरह देखा गया।