फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid 'political chaos' in Pakistan, Maryam says even she doesn't know how long she will remain CM

Pakistan: मरियम नवाज बोलीं- पाकिस्तान में राजनीतिक अराजकता, मुझे भी नहीं पता कब तक मुख्यमंत्री रहूंगी

Wed, 25 Sep 2024 06:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने कहा कि देश में राजनीतिक अराजकता जारी है और मुझे भी नहीं पता कि मैं मुख्यमंत्री के पद पर कब तक रहूंगी। मरियम ने कहा कि एक देश के राजदूत ने नवाज शरीफ और उनसे मुलाकात की और पाकिस्तान में राजनीतिक अराजकता के बारे में पूछा।

विज्ञापन
Amid 'political chaos' in Pakistan, Maryam says even she doesn't know how long she will remain CM
मरियम नवाज - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बुधवार को कहा कि अगर देश में राजनीतिक अराजकता जारी रहती है, तो उन्हें नहीं पता कि वह कब तक अपने पद पर रहेंगी। फैसलाबाद में एक समारोह को संबोधित करते हुए पीएमएल-एन पार्टी की नेता ने कहा कि विभिन्न देशों के राजदूत भी पाकिस्तान में सियासी अराजकता को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने कहा, देश में राजनीतिक अराजकता जारी है और मुझे भी नहीं पता कि मैं मुख्यमंत्री के पद पर कब तक रहूंगी। मरियम ने कहा कि बुधवार को एक देश के राजदूत ने नवाज शरीफ और उनसे मुलाकात की और पाकिस्तान में राजनीतिक अराजकता के बारे में पूछा। नवाज शरीफ ने राजदूत को बताया कि पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल नई बात नहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के राजदूत जियांग जेदोंग ने बुधवार को नवाज शरीफ और मरियम से लाहौर में मुलाकात की। एक दिन पहले अमेरिका के राजदूत डोनाल्ड ब्लूम ने भी उनसे मुलाकात की और देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। मरियम के चाचा शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं।  

पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है। देश की सबसे लोकप्रिया पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सैन्य प्रतिष्ठान के साथ टकराव में है। पीटीआई के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक साल से भी अधिक समय से विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। सैन्य प्रतिष्ठान पर इस साल हुए आम चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप लगा था। पीटीआई का दावा है कि उसे चुनाव में दो-तिहाई बहुमत मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed