{"_id":"600a665424abfc7d66197326","slug":"american-president-joe-biden-will-call-donald-trump-for-his-letter-here-you-know-what-white-house-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप से बात करेंगे जो बाइडन या नहीं, जानें व्हाइट हाउस का जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप से बात करेंगे जो बाइडन या नहीं, जानें व्हाइट हाउस का जवाब
Fri, 22 Jan 2021 11:14 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन करने की कोई योजना नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन की फोन करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल बाइडन ने कहा था कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले ‘‘ओवल ऑफिस’’ में उनके लिए ‘‘बेहद उदार’’ पत्र छोड़ा है। इस संदर्भ में जेन साकी से सवाल किया गया था। ट्रंप बाइडन के शपथ ग्रहण सामरोह में शामिल नहीं हुए थे, जैसा कि आम तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति नहीं करते हैं।
विज्ञापन
जेन साकी ने कहा कि वह यह कहना चाहते थे कि पूर्व राष्ट्रपति की सहमति के बिना वह निजी पत्र सार्वजनिक नहीं करना चाहते लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि वह फोन करके उनकी मंजूरी लेंगे, वह बस उस निजी पत्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
ऐसी परंपरा है कि निवर्तमान राष्ट्रपति ओवल ऑफिस में नए राष्ट्रपति के लिए ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर पत्र छोड़ते हैं। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के अंत तक कई स्थापित परंपराओं को तोड़ा था, इसलिए बुधवार तक इस पर अनिश्चितता थी की क्या वह राष्ट्रपति कार्यालय में अपने उत्तराधिकारी के लिए पत्र छोड़ने की परंपरा को निभाएंगे। ट्रंप ने बाइडन की जीत पर औपचारिक रूप से उन्हें बधाई भी नहीं दी थी।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा था कि ट्रंप ने उनके लिए ‘‘बहुत उदार’’ पत्र लिखा है। चूंकि यह बेहद निजी है इसलिए जब तक मैं उनसे बात नहीं कर लूं तब तक इस बारे में बात नहीं कर सकता लेकिन वह बहुत उदार है।
बता दें कि 20 जनवरी को डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।