फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   american president joe biden could have to give up peloton over security concerns

अमेरिकी राष्ट्रपति को छोड़नी पड़ सकती है अपनी फिटनेस पेलोटॉन बाइक, व्हाइट हाउस की सुरक्षा को खतरा संभव

Fri, 22 Jan 2021 02:35 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 22 Jan 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
american president joe biden could have to give up peloton over security concerns
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

अमेरिका के 46वं राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं लेकिन व्हाइट हाउस में रहने के लिए उन्हें अपने फिटनेस के तौर तरीकों को बदलना होगा। जानकारों का मानना है कि राष्ट्रपति जो बाइडन की पेलोटॉन फिटनेस बाइक व्हाइट हाउस की सुरक्षा में खतरा पैदा कर सकती है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति की इस पेलोटॉन बाइक में इंटरनेट कनेक्टिविटी, एक कैमरा और माइक्रोफोन दिया हुआ है, जो लोगों को लाइव क्लासेज में भागीदारी करने की अनुमति देती है। जानकार मानते हैं कि इस पेलोटॉन बाइक से व्हाइट हाउस की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्ट टाइम्स के मुताबिक, जो बाइडन अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ करते हैं, जिसमें वेट, ट्रेडमिल और एक पेलोटॉन एक्सरसाइज बाइक शामिल है। महामारी के दौरान ये ब्रांड काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ, क्योंकि इस बाइक से घर पर बैठे लोग आसानी से वर्कआउट कर लिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्सास यूनिवर्सिटी के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और प्रोफेसर मैक्स किलगर का कहना है कि क्योंकि आप इंटरनेट से कनेक्टेड हो, भले ही यहां फायरवॉल या घुसपैठ का पता लगाने वाले सॉफ्टवेयर हैं, अगर आप अच्छे और कुशल हैं तो उन चीजों को आसानी से पा सकते हैं।

साल 2017 में एक मीडिया के हवाले से यह बताया गया था कि व्हाइट हाउस में मिशेल ओबामा के पास पेलोटॉन बाइक थी लेकिन इसे मोडिफाई करके इसमें से कैमरा और माइक निकाल दिया गया था। अमेरिकी प्रशासन के लिए स्वास्थ्य तकनीकी संबंधी सुरक्षा का खतरा गंभीर मुद्दा है। साल 2018 में पेंटागन ने सैनिकों को फिटबिट फिटनेस रिस्टबैंड पहनने से मना कर दिया था। 


ये डिवाइसेज से सैनिकों की भौतिक गतिविधि को ट्रैक करने के लिए जियोलोकेशन का इस्तेमाल करते हैं और अमेरिकी सैन्य ठिकानों के स्थानों को उजागर करते हैं। यही वजह से है कि जो बाइडन को व्हाइट हाउस में अपनी फिटनेस पेलोटॉन बाइक के इस्तेमाल पर दुविधा पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed