{"_id":"600a9561ca9684629073c29a","slug":"american-president-joe-biden-could-have-to-give-up-peloton-over-security-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति को छोड़नी पड़ सकती है अपनी फिटनेस पेलोटॉन बाइक, व्हाइट हाउस की सुरक्षा को खतरा संभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति को छोड़नी पड़ सकती है अपनी फिटनेस पेलोटॉन बाइक, व्हाइट हाउस की सुरक्षा को खतरा संभव
Fri, 22 Jan 2021 02:35 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के 46वं राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं लेकिन व्हाइट हाउस में रहने के लिए उन्हें अपने फिटनेस के तौर तरीकों को बदलना होगा। जानकारों का मानना है कि राष्ट्रपति जो बाइडन की पेलोटॉन फिटनेस बाइक व्हाइट हाउस की सुरक्षा में खतरा पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की इस पेलोटॉन बाइक में इंटरनेट कनेक्टिविटी, एक कैमरा और माइक्रोफोन दिया हुआ है, जो लोगों को लाइव क्लासेज में भागीदारी करने की अनुमति देती है। जानकार मानते हैं कि इस पेलोटॉन बाइक से व्हाइट हाउस की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्ट टाइम्स के मुताबिक, जो बाइडन अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ करते हैं, जिसमें वेट, ट्रेडमिल और एक पेलोटॉन एक्सरसाइज बाइक शामिल है। महामारी के दौरान ये ब्रांड काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ, क्योंकि इस बाइक से घर पर बैठे लोग आसानी से वर्कआउट कर लिया करते थे।
विज्ञापन
टेक्सास यूनिवर्सिटी के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और प्रोफेसर मैक्स किलगर का कहना है कि क्योंकि आप इंटरनेट से कनेक्टेड हो, भले ही यहां फायरवॉल या घुसपैठ का पता लगाने वाले सॉफ्टवेयर हैं, अगर आप अच्छे और कुशल हैं तो उन चीजों को आसानी से पा सकते हैं।
साल 2017 में एक मीडिया के हवाले से यह बताया गया था कि व्हाइट हाउस में मिशेल ओबामा के पास पेलोटॉन बाइक थी लेकिन इसे मोडिफाई करके इसमें से कैमरा और माइक निकाल दिया गया था। अमेरिकी प्रशासन के लिए स्वास्थ्य तकनीकी संबंधी सुरक्षा का खतरा गंभीर मुद्दा है। साल 2018 में पेंटागन ने सैनिकों को फिटबिट फिटनेस रिस्टबैंड पहनने से मना कर दिया था।
ये डिवाइसेज से सैनिकों की भौतिक गतिविधि को ट्रैक करने के लिए जियोलोकेशन का इस्तेमाल करते हैं और अमेरिकी सैन्य ठिकानों के स्थानों को उजागर करते हैं। यही वजह से है कि जो बाइडन को व्हाइट हाउस में अपनी फिटनेस पेलोटॉन बाइक के इस्तेमाल पर दुविधा पैदा हो सकती है।