{"_id":"5ff2c26cdab7e165cd22d0b0","slug":"american-president-donald-trump-nominated-indian-american-lawyer-for-the-post-of-associate-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता विजय शंकर को एसोसिएट जज पद के लिए नामित किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता विजय शंकर को एसोसिएट जज पद के लिए नामित किया
Mon, 04 Jan 2021 12:53 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी अधिवक्ता विजय शंकर को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स का एसोसिएट जज नामित किया है। ट्रंप ने रविवार को सीनेट को भेजे एक संदेश में कहा कि शंकर को 15 साल की अवधि के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
सीनेट की मुहर लग जाती है तो शंकर सेवानिवृत्त हो चुके जॉन आर फिशर की जगह लेंगे। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील्स वाशिंगटन डीसी के लिए सर्वोच्च अदालत है। ट्रंप ने सबसे पहली बार पिछले साल जून में शंकर के नामांकन की घोषणा की थी। फिलहाल वह न्याय विभाग में वरिष्ठ वाद अधिवक्ता हैं। न्याय विभाग में 2012 में कामकाज संभालने से पहले शंकर वाशिंगटन डीसी में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे।
विज्ञापन