फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American President Donald Trump do no prepare for conversation with diplomats says report

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बुश और ओबामा का किया अपमान, थेरेसा मे को बताया कमजोर- रिपोर्ट

Wed, 01 Jul 2020 01:42 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 01 Jul 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
American President Donald Trump do no prepare for conversation with diplomats says report
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विदेश के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत के लिए तैयारी नहीं करते हैं। ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि डोनाल्ड ट्रंप खुफिया एजेंसियों की ओर से तैयार की गई ब्रीफिंग भी नहीं पढ़ते हैं और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के ऐसे फोन भी सुन लेते हैं जिनकी पहले से कोई सूचना नहीं होती है।

विज्ञापन



रिपोर्ट में कह गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की ऐसी हरकतों की वजह से कई बार सुरक्षा सलाहकार सकते में पड़ गए, उनको लगता है कि ऐसा करने से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। यह रिपोर्ट वाटरगेट कांड के पत्रकार कार्ल बर्नस्टीन ने तैयार की है। उन्होंने सूत्रों की मदद से ट्रंप के विदेशी नेताओं के साथ सैकड़ों निजी फोन कॉल की डिटेल्स पता करके सीएनएन के लिए एक रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंंप अपनी उपलब्धियों और समृद्धि का बखान करते रहते हैं और भ्रमित रहते हैं। ऐसे में कई बार राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ चुकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप महिला नेताओं का अपमान करते हैं, उन्होंने जर्मन की चांसलर मर्केल को बेवकूफ कहा और उन्हें रूस का अनुयायी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रेग्जिट पर थेरेसा मे को कमजोर बताया और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैयुनल मैक्रों को ईरान और जलवायु मुद्दे पर मन ना बदलने के लिए लताड़ भी लगाई। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा की बुराई और अपमानजनक बातें भी की। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्राध्यक्षों से कहा है कि सभी मुद्दों पर सीधे उनसे बात की जाए, हालांकि एर्दोगन ने ट्रंप की मध्य-पूर्व पर कम जानकारी का फायदा उठाया। डोनाल्ड ट्रंप की सऊदी किंग सलमान, उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के साथ खूब जमी क्योंकि वे उपलब्धियों पर ट्रंप की तारीफ करते हैं।


सूत्रों का दावा है कि पुतिन से बातचीत के दौरान ट्रंप का अंदाज थोड़ा अलग होता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन पश्चिम को तवज्जो ही नहीं देते, ऐसे में ट्रंप को लगता है कि वो पुतिन के सामने खुद को कारोबारी और सख्त व्यक्ति के तौर पर पेश करेंगे तो पुतिन उनका सम्मान करेंगे लेकिन पुतिन ने कई बार बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed