{"_id":"62e4468e8a508048bf3ae686","slug":"american-nancy-pelosi-on-taiwan-visit-and-look-at-the-way-to-settle-china-us-differences","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taiwan-China : नेंसी पलोसी की ताइवान की यात्रा पर विवाद, चीन-अमेरिकी मतभेद निपटाने के तरीके पर होगी नजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Taiwan-China : नेंसी पलोसी की ताइवान की यात्रा पर विवाद, चीन-अमेरिकी मतभेद निपटाने के तरीके पर होगी नजर
Sat, 30 Jul 2022 02:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ताइपेई।
एजेंसी, ताइपेई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:13 AM IST
सार
Taiwan-China: पलोसी की यात्रा होती है तो वह 25 साल पहले न्यूट गिंगरिच के बाद ताइवान की यात्रा (Taiwan Visit) करने वाली अमेरिका की सर्वोच्च निर्वाचित अधिकारी होंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बात की संभावना कम है कि चीन (China) सीधे सैन्य कार्रवाई पर उतर आएगा।
विज्ञापन
Nancy Pelosi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Taiwan-China: अमेरिकी सदन की स्पीकर नेंसी पलोसी की संभावित ताइवान यात्रा (Taiwan Visit) पर विवाद चल ही रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि असल ध्यान इस बात पर दिया जाना चाहिए कि अमेरिका (America) और चीन (China) इस मुद्दे पर ऐसा क्या रुख अपनाएंगे कि मामला हाथ से ही न निकल जाए।
विज्ञापन
नेंसी पलोसी (Nancy Pelosi) की संभावित यात्रा की घोषणा के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन (China) इसका जवाब देने के लिए क्या कूटनीतिक और सैन्य कदम उठा सकता है। जहां तक ताइवान (Taiwan) का सवाल है तो यह यात्रा उसके लिए विवाद का नवीनतम मुद्दाभर होगी, जो दशकों से लोकतंत्र के मुद्दे पर तनाव झेल रहा है।
विज्ञापन
ताइवान (Taiwan) के केंद्रीय पुलिस विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विशेषज्ञ अर्थुर झिन शेन वांग का कहना है, बृहस्पतिवार को हुई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइड और चीन के नेता शी जिनपिंग की वार्ता उदाहरण है कि दोनों देश किस तरह बातचीत के माध्यम से मतभेद सुलझा सकते हैं। यह वार्ता पलोसी की संभावित यात्रा पर बहस के बावजूद हुई है। इससे पता चलता है कि दोनों के बीच इस मुद्दे पर न्यूनतम आपसी समझ है। दोनों महाशक्तियों के बीच टकराव के दौरान ताइवान ने भी कुछ न कहकर संतुलन बनाए रखा है।
विज्ञापन
वाशिंगटन डीसी स्थित ताइवान (Taiwan) के प्रतिनिधि कार्यालय की राजनीतिक शाखा के पूर्व निदेशक विंसेंट चाओ का कहना है, द्वीपीय देश की राष्ट्रपति साई इंग-वेन लोकतंत्र की अखंडता बनाए रखते हुए अनावश्यक विवाद टालने की हर संभव कोशिश करती रही हैं।
पलोसी की यात्रा होती है तो वह 25 साल पहले न्यूट गिंगरिच के बाद ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सर्वोच्च निर्वाचित अधिकारी होंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बात की संभावना कम है कि चीन सीधे सैन्य कार्रवाई पर उतर आएगा। इसके राजनीतिक पहलू को देखना जरूरी है।