{"_id":"5c5556b6bdec224bc356ebfe","slug":"american-cosmetic-company-buying-eye-lash-from-north-korea-imitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया से नकली पलकें खरीदना अमेरिकी कंपनी को पड़ा भारी, लगा 10 लाख डॉलर का जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया से नकली पलकें खरीदना अमेरिकी कंपनी को पड़ा भारी, लगा 10 लाख डॉलर का जुर्माना
Sat, 02 Feb 2019 02:09 PM IST
Shani Mishra
भाषा, लॉस एंजिलिस
भाषा, लॉस एंजिलिस
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Fake eye lash
कैलिफोर्निया की एक कंपनी ईएलएफ कॉस्मेटिक्स कड़े प्रतिबंध झेल रहे उत्तर कोरिया के सामान से बनी नकली बरौनी (आईलैशेज) का आयात करने के लिए 10 लाख डॉलर का जुर्माना भरने पर राजी हो गई है।
विज्ञापन
अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने साल 2012 से 2017 के बीच चीन में स्थित दो आपूर्तिकर्ताओं से नकली बरौनी किट की 156 खेप आयात की। इन बरौनी को बनाने के सामान उत्तर कोरिया के आपूर्तिकर्ताओं से लिए गए थे।
विज्ञापन
कंपनी पर चार करोड़ डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया गया था लेकिन विभाग ने छोटी मात्रा में सामान इस्तेमाल किए जाने समेत तमाम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जुर्माना राशि कम कर दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं।