{"_id":"5d67eafa8ebc3e93dd48d54c","slug":"america-will-keep-8600-soldiers-after-agreement-with-taliban-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में तालिबान से समझौते के बाद 8,600 सैनिक रखेगा अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में तालिबान से समझौते के बाद 8,600 सैनिक रखेगा अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप
Thu, 29 Aug 2019 08:46 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर तालिबान के साथ शांति समझौता हो जाता है तो अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटकर 8,600 हो जाएगी और उनकी स्थायी मौजूदगी बनी रहेगी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हम सैनिकों की संख्या 8,600 तक घटाने जा रहे हैं और फिर हम वहां स्थायी निर्धारण करेंगे। हम हमेशा वहां मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि अगर अफगानिस्तान से अमेरिका पर कोई हमला होता है तो हम इतनी बड़ी सेना के साथ लौटेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी।