फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america warns Afghanistan to attack on women

अमेरिका ने अफगानिस्तान को चेताया, कहा- कट्टरपंथी संगठन महिलाओं पर कर सकते हैं हमला

Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
america warns Afghanistan to attack on women
अफगानिस्तान पुलिस - फोटो : Facebook

अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने चेताया है कि कट्टरपंथी संगठन विभिन्न लक्ष्यों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। दूतावास की ओर से जारी की गई इस चेतावनी में किसी संगठन का नाम नहीं लिया गया। यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब तालिबान और अफगान सरकार पहली बार एक साथ बैठकर युद्ध का शांतिपूर्ण हल खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा, तालिबान का इस तरह के हमले करने का कोई इरादा नहीं है। वहीं दूतावास की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, कट्टरपंथी संगठन लगातार अफगानिस्तान में कई लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। शिक्षकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, कार्यालय कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों सहित महिलाओं और असैन्य श्रमिकों पर बड़ा खतरा है।
विज्ञापन



हालांकि दूतावास ने इस पर कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी है लेकिन यह सच है कि कतर की राजधानी में जारी वार्ता के दौरान ही अफगानिस्तान में बड़े हमलों को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान शांति प्रयासों के चलते पाकिस्तान में बढ़े हमले
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। अफगानिस्तान में शांति प्रयास के चलते इसे अराजकता की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। मार्च के बाद से, अल-कायदा से जुड़े पाकिस्तानी तालिबान को अफगान शांति वार्ता के चलते सीमा के पार अपने पनाहगाह को खोने का डर सता रहा है।


इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस्लामाबाद स्थित फाटा रिसर्च सेंटर के कार्यकारी निदेशक मंसूर खान महसूद ने कहा कि समूह की क्षमता और सैन्य ताकत बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed