फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america two women disguised themselves as older adults to get coronavirus vaccine shot officer issue trespass warning

वैक्सीन के लिए अमेरिका में मारामारी, दो महिलाएं 'बुजुर्ग' बनीं, उम्र ज्यादा बता पहला टीका भी लगवा लिया

Sat, 20 Feb 2021 09:29 AM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अणर उजाला, ऑरलैंडो
वर्ल्ड डेस्क, अणर उजाला, ऑरलैंडो Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 20 Feb 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
america two women disguised themselves as older adults to get coronavirus vaccine shot officer issue trespass warning
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के ऑरलैंडो शहर में दो महिलाओं ने खुद को बुजुर्ग के तौर पर पेश किया ताकि उन्हें कोरोना की वैक्सीन लग जाए। अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


ऑरेंज काउंटी में राज्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राउल पिनो ने कहा कि महिलाएं बुधवार को टोपी, दस्ताने और चश्मे पहनकर आई थीं। शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता मिशेल गुइडो ने ऑरलैंडो सेंटिनल को बताया कि महिलाओं ने राज्य प्रणाली के नियमों को दरकिनार करते हुए टीकाकरण पंजीकरण पर अपने जन्म के वर्षों को बदल दिया था। प्रणाली के अनुसार 65 या उससे अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि महिलाओं ने पहला शॉट प्राप्त कर लिया था, लेकिन कहां यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उनके नाम उनके पंजीकरण से मेल खाते थे लेकिन जन्मतिथि नहीं।' अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की उम्र क्रमश: 35 और 45 साल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को उन्हें चेतावनी जारी करने के लिए कहा है। ऑरेंज काउंटी शेरिफ के कार्यालय से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें एक प्रतिनिधि कहता है, 'आपने वैक्सीन उससे चुराई है जिसे इसकी आपको कहीं ज्यादा जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गुइडो ने कहा कि उन्हें चेतावनी जारी करने का मतलब है कि वे किसी भी कारण- टीकाकरण, कोविड-19 परीक्षण आदि के लिए कनवेंशन सेंटर (अधिवेशन केंद्र) नहीं आ सकती हैं। यदि वे आती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पिनो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जांच यह निर्धारित करने की कोशिश करेगी कि उन्हें पहले कहां टीका लगाया गया था और वे अपॉइंटमेंट पाने में कामयाब कैसे रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed