फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America to ban Russian oil gas import over Ukraine war Joe Biden to announce soon effects of this decision news in Hindi

Ukraine Russia War: रूस से तेल और गैस निर्यात पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, पेट्रोल के दाम में रिकॉर्ड तेजी

Tue, 08 Mar 2022 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

यूक्रेन पर हमला करने की वजह से अमेरिका ने रूस से तेल और गैस का आयात बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि, इस फैसले को लागू करने से पहले ही अमेरिकी बाजार में इसका असर दिखने लगा। 

विज्ञापन
America to ban Russian oil gas import over Ukraine war Joe Biden to announce soon effects of this decision news in Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन रूस से तेल, गैस और ऊर्जा के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यूक्रेन पर हमला करने के बाद पश्चिमी देशों की ओर से लगातार प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस की अर्थव्यवस्था को अमेरिका के इस फैसले से तगड़ा झटका लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से रूस से आयात को खत्म करने की अपील की थी। माना जा रहा है कि अमेरिका ने यह कदम इसी मांग को देखते हुए उठाया है। गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद ऊर्जा निर्यात ने रूस में स्थिर नकदी प्रवाह बनाए रखा है।
विज्ञापन


बाइडन ने मंगलवार की रात (भारतीय समयानुसार) इस निर्णय का एलान करते हुए कहा कि अमेरिका अब रूस से गैस, तेल और एनर्जी नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। इससे उसे और नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाइडन ने यह भी कहा कि कई देश अभी यह फैसला नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस प्रतिबंध के साथ यह समझते हुए आगे बढ़ रहे हैं कि हमारे कई यूरोपीय सहयोगी और भागीदार हमसे जुड़ने की स्थिति में नहीं होंगे। हम इतिहास के सबसे सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं।

इस ऐतिहासिक एलान के साथ बाइडन ने यह भी कहा कि अमेरिकी उपभोक्ताओं को भी स्वतंत्रता को बचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, हम यह फैसला रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर और दबाव बढ़ाने के लिए ले रहे हैं लेकिन इसका असर अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा।

अमेरिका में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं पेट्रोल की कीमतें
उधर, अमेरिका की इस तैयारी का असर अमेरिकी बाजार में अभी से दिखने लगा है। जानकारी के अनुसार रूस से तेल और गैस का आयात खत्म करने की तैयारी के बीच अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल की औसत कीमत 4.17 डॉलर (321.73 रुपये) की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।

ब्रिटेन इस साल के अंत कर खत्म करेगा गैस आयात
ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि हम इस साल के अंत तक रूस से तेल आयात समाप्त कर देंगे। ब्रिटेन के कारोबार मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने कहा कि हम रूसी गैस आयात को समाप्त करने के लिए विकल्पों पर नजर डाल रहे हैं। ब्रिटेन में गैस आयात में रूस की हिस्सेदारी करीब चार फीसदी है।


ईयू भी रूसी गैस पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी में
यूरोपीय आयोग के अनुसार यूरोपीय संघ (ईयू) इस साल रूसी गैस पर अपनी निर्भरता को दो तिहाई तक और ईंधन के लिए रूसी आपूर्ति  2020 से पहले समाप्त कर सकता है। एनर्जी ट्रांजिशन पर आयोग के उपाध्यक्ष फ्रांस टिमरमैंस ने कहा कि ऊर्जा विकल्पों में ईयू को स्वतंत्र होने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed