{"_id":"5f6667b524bc9f37310b75c2","slug":"america-tiktoks-parent-company-bytedance-filed-a-lawsuit-against-trump-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
Sun, 20 Sep 2020 01:49 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
ByteDance company
- फोटो : ByteDance / Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग एप टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने शुक्रवार की रात वाशिंगटन फेडरल कोर्ट में बैन लगाने पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कोर्ट से टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाए जाने की गुहार लगाई है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को चीनी स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप वीचैट और टिकटॉक को 20 सितंबर से अमेरिका में डाउनलोड करने से रोकने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
टिकटॉक और बाइटडांस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि यह प्रतिबंध राजनीतिक कारणों से लगाया जा रहा है। टिकटॉक ने यह भी कहा कि प्रतिबंध कंपनी के पहले संशोधन अधिकारों का उल्लंघन करेगा।
विज्ञापन