{"_id":"5d1c04a78ebc3e3c6e1fcf02","slug":"america-stamped-on-bla-of-terrorist-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर लगाई आतंकी संगठन की मुहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर लगाई आतंकी संगठन की मुहर
Wed, 03 Jul 2019 07:02 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 03 Jul 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग राष्ट्र घोषित करने वाले बलूचिस्तान समर्थकों को मंगलवार को अमेरिका से झटका लगा है। अलग राष्ट्र के लिए लड़ रहे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर अमेरिका ने आतंकी संगठन की मुहर लगा दी है। पाकिस्तान ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि उम्मीद है कि इसके बाद बीएलए की गतिविधियों में कमी आएगी।
पाकिस्तान में कई आतंकी वारदातों में शामिल बीएलए को पाकिस्तान पहले ही आतंकी संगठन करार दे चुका था और अमेरिका से भी इसे आतंकी संगठन करार देने की मांग कर रहा था। मंगलवार को अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा कि बीएलए के हथियारयुक्त अलगाववादी संगठन है जिसने पाकिस्तान के बलोच क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नागरिकों को अपना निशाना बनाया है। ऐसे में अमेरिका में कोई अगर बीएलए को समर्थन देगा उसे अपराधी माना जाएगा और उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।