फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: SpaceX company sent ants, fruits and robots to the International Space Station

अमेरिका: स्पेस एक्स कंपनी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को भेजी चींटियों, फलों और रोबोट की सप्लाई

Mon, 30 Aug 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, केप कैनिवल
एजेंसी, केप कैनिवल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Aug 2021 03:50 AM IST
सार

  • 2170 किलोग्राम ताजे फल, प्रयोगों से जुड़े सामान लेकर कंपनी के रॉकेट ने भरी सफल उड़ान
  • आईएसएस पहुंचने वाली यह सप्लाई स्पेस एक्स की तरफ से पिछले एक दशक के दौरान नासा के लिए है 23वीं डिलीवरी 

विज्ञापन
America: SpaceX company sent ants, fruits and robots to the International Space Station
space x - फोटो : social media

विस्तार

स्पेस एक्स कंपनी ने रविवार को एक रॉकेट में चींटियों, ताजे फलों और एक मानव आकारा का रोबोटिक आर्म इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना किया। सोमवार को आईएसएस पहुंचने वाली यह सप्लाई स्पेस एक्स की तरफ से पिछले एक दशक के दौरान नासा के लिए 23वीं डिलीवरी है।

विज्ञापन


2170 किलोग्राम ताजे फल, प्रयोगों से जुड़े सामान लेकर कंपनी के रॉकेट ने भरी सफल उड़ान
स्पेस एक्स के रिसाइकिल्ड (दोबारा प्रयोग होने वाले) फाल्कन रॉकेट ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रविवार की सुबह उड़ान भरी। आईएसएस में मौजूद सात अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आइसक्रीम, एवाकाडो, नींबू समेत बहुत सारे ताजे फल और प्रयोग के लिए चींटियों समेत करीब 2170 किलोग्राम की सप्लाई से भरे ड्रैगन कैप्सूल को आसमान में पहुंचाने के बाद पहली स्टेज के बूस्टर रॉकेट ने स्पेस एक्स के समुद्र में बनाए गए नए प्लेटफार्म ग्रेविटास पर सफल लैंडिंग कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed