{"_id":"5f1872558ebc3e9f6b1b1819","slug":"america-secures-100-million-doses-of-potential-covid-19-vaccine-from-pfizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइजर से कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक खरीदेगा अमेरिका, समझौता हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फाइजर से कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक खरीदेगा अमेरिका, समझौता हुआ
Wed, 22 Jul 2020 10:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के मंत्री एलेक्स अजार ने बुधवार को बताया कि उनके देश ने फाइजर कंपनी के साथ कोविड-19 टीके को लेकर समझौता किया है। इसके तहत कंपनी उसके द्वारा विकसित किए जाने वाले टीके के पहले 10 करोड़ खुराक दिसंबर में अमेरिका को उपलब्ध कराएगी। अजार ने बताया कि समझौते के तहत अमेरिका कंपनी से अभी टीके की 50 करोड़ खुराक और खरीद सकता है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक फॉक्स न्यूज पर अजार ने कहा कि लेकिन उनका (वैक्सीन का) सुरक्षित और प्रभावी होना जरूरी होगा साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन से उनको मंजूरी मिलना भी आवश्यक है। फाइजर इंटरनेशनल और बायोएनटेक एसई ने अलग-अलग घोषणा की है कि अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग और रक्षा विभाग ने दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए जा रहे टीके को खरीदने के लिए समझौता किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के अनुसार, यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ऑपरेशन रैप स्पीड वैक्सीन प्रोग्राम’ के तहत आता है। इस टीका कार्यक्रम के तहत कोविड-19 के एक से अधिक टीके विकसित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य जनवरी 2021 तक कोविड-19 के टीकों की सुरक्षित और प्रभावी 30 करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का है।
विज्ञापन
इसके तहत सरकार एफडीए की मंजूरी से पहले, टीके के सुरक्षित और प्रभावी घोषित होने से पहले ही उनकी खरीदारी करेगी ताकि उन्हें सभी जरुरी मंजूरी मिलने के बाद लोगों को तुरंत टीके उपलब्ध कराए जा सकें। दोनों कंपनियों का कहना है कि एफडीए से अनुमति और मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका टीके के पहली 10 करोड़ खुराक के लिए कंपनियों को 1.95 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा।