फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america said we will provide full support to Gaza without helping Hamas

भरोसा : अमेरिका ने कहा- हमास की मदद किए बिना गाजा को देंगे पूरी सहायता

Wed, 26 May 2021 01:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, यरूशलम।
एजेंसी, यरूशलम। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 May 2021 01:16 AM IST
सार

  • पश्चिम एशिया के दौरे के तहत इस्राइल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन
  • अमेरिका में गाजा की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की है

विज्ञापन
america said we will provide full support to Gaza without helping Hamas
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने इस्राइल-हमास संघर्ष के बाद बुरी तरह से तबाह हुए गाजा की मदद के लिए मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय सहयोग’ की अपील की। ब्लिंकेन पश्चिम एशिया के अपने दौरे के शुरुआती चरण के तहत इस्राइल पहुंचे हैं। उनकी यात्रा का मकसद गाजा संघर्ष विराम को प्रोत्साहित करना है। बता दें कि यह लड़ाई करीब 11 दिन तक चली।

विज्ञापन


ब्लिंकेन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद कहा कि अमेरिका तटीय क्षेत्र में पैदा हुए गंभीर मानवीय संकट के समाधान के लिए काम करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि अमेरिका गाजा के हमास शासकों को इस पुनर्निर्माण सहायता से कोई फायदा नहीं उठाने देगा।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का अनुमान है कि ब्लिंकेन को उन्हीं गतिरोधों का फिर से सामना करना पड़ेगा जिनकी वजह से एक दशक से अधिक समय से शांति प्रक्रिया बाधित हुई है। इनमें इस्राइली नेतृत्व, फलस्तीन का विभाजन और येरूशलम एवं उसके धार्मिक स्थलों के आस पास व्याप्त तनाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। संघर्ष विराम शुक्रवार से प्रभाव में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इससे अब तक मौजूदा मुद्दों का कोई समाधान नहीं हो पाया है। बता दें कि हमास को इस्राइल व पश्चिमी देश आतंकवादी मानते हैं।

इस्राइल ने दो सप्ताह बाद मानवीय मदद के लिए खोलीं गाजा सीमाएं 
फलस्तीन के गाजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद इस्राइल ने गाजा सीमा को खोलने का फैसला लिया है। दो सप्ताह के अंदर ये पहला मौका है जब गाजा ने इसे को खोला है।

ये फैसला मानवीय आधार पर पीड़ित नागरिकों को सहायता पहुंचाने के लिए किया गया है। केरम शलोम सीमा को भी इसी आधार पर खोला गया है।  इस्राइल ने कहा कि दो देशों के बीच दो हफ्ते से बंद सभी सीमाएं खोली जा रही हैं।  

बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति से की इस्राइल-फलस्तीन पर चर्चा
राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी से मध्य-पूर्व में शांति प्रक्रिया और गाजा पट्टी में मानवीय मदद की तत्काल जरूरत को लेकर फोन पर चर्चा की।


व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडन ने इस्राइल-हमास संघर्ष खत्म करने और अमेरिका के साथ सफल कूटनीति व समन्वय के लिए मिस्र का आभार जताया। दोनों नेताओं ने दिसंबर में राष्ट्रीय चुनाव के लिए लीबिया की योजनाओं को कायम रखने और लीबिया से सभी विदेशी सैन्य एवं अनियमित बलों को हटाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed