फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America said helping reduce tension between India-Pak one of the issues raised in G-7

अमेरिका ने कहा- भारत-पाक के बीच तनाव घटाने में मदद करना जी-7 में उठाए गए मुद्दों में से एक

Tue, 27 Aug 2019 10:55 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
America said helping reduce tension between India-Pak one of the issues raised in G-7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप(फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

व्हाइट हाउस ने सोमवार को दावा किया कि हाल ही में सम्पन्न हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में उठाए गए पांच प्रमुख मुद्दों में से एक मुद्दा भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में मदद करना था।

विज्ञापन


जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को देर रात अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ देश लौट चुके हैं। जी-7 का आयोजन फ्रांस के बिआरित्ज शहर में 24 से 26 अगस्त के बीच किया गया था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि जी-7 में उठाए गए पांच बड़े मुद्दे थे- एकता का संदेश देना, एक अरब डॉलर के व्यापार सौदे की सुरक्षा, अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) को आगे बढ़ाना, यूरोप के साथ मजबूत व्यापार संबंध विकसित करना और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की जरूरत पर जोर दिया और हमारे देशों के बीच महान आर्थिक संबंध बनाने की बात भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुंजाइश को सिरे से खारिज करते हुए सोमवार को कहा था कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है और हम किसी तीसरे देश को परेशान नहीं करना चाहते। 

ट्रम्प ने तत्काल इसका समर्थन किया था। हाल ही में उन्होंने मध्यस्थता की पेशकश की थी। बाद में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने और मोदी ने बीती रात कश्मीर के बारे में काफी विस्तार से बात की और उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान खुद ही इसका समाधान कर सकते हैं। 


व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट में कहा कि मोदी के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने अफगानिस्तान में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भारत की भूमिका को स्वीकार किया। व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर मोदी और ट्रम्प की तस्वीरें भी साझा की थी, जिसमें दोनों नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed