{"_id":"5c9efb30bdec2207143e9776","slug":"america-said-getting-cooperation-with-india-on-venezuela-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने कहा- वेनेजुएला मामले पर भारत से मिल रहा है सहयोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने कहा- वेनेजुएला मामले पर भारत से मिल रहा है सहयोग
Sat, 30 Mar 2019 10:44 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राजनयिक एलियॉट अब्राम्स (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि वेनेजुएलाई तेल के निर्यात पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी प्रयासों को भारत का काफी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
वेनेजुएला के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि एलियॉट अब्राम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं कहूंगा कि हमने भारतीय कंपनियों और भारत सरकार से संपर्क किया है और हमें उसने काफी सहयोग मिला है जिससे हम बहुत खुश हैं।’
विज्ञापन
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ विपक्ष के नेता जुआन गुइदो को देश के अंतरिम नेता के रूप में मान्यता दी है। मादुरो के सत्ता पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने भारत समेत दुनियाभर के देशों से कहा है कि वे वेनेजुएला से तेल आयात करना बंद कर दें अन्यथा अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करें।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने हालिया सप्ताहों में इस संबंध में भारत के प्रयासों की प्रशंसा की है। वेनेजुएला के तेल मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसने भारत को तेल का निर्यात रोक दिया है।