{"_id":"5e20dfed8ebc3e4af0242d2c","slug":"america-restores-joint-military-operation-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलेमानी की मौत के बाद इराक में रुके संयुक्त सैन्य अभियान को अमेरिका ने बहाल किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुलेमानी की मौत के बाद इराक में रुके संयुक्त सैन्य अभियान को अमेरिका ने बहाल किया
Fri, 17 Jan 2020 03:43 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने इराक के साथ संयुक्त सैन्य अभियान बहाल कर दिया है। अमेरिका द्वारा इराक में किए गए ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद यह अभियान रुक गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के दो सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, पेंटागन इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए इस अभियान को बहाल करना चाहता था।
विज्ञापन
इराक हवाई अड्डे के बाहर अमेरिकी ड्रोन के हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के दो दिन बाद पांच जनवरी को यह अभियान रूक गया था। इसी दिन इराक के गुस्साए सांसदों ने अमेरिका के पांच हजार से अधिक सैनिकों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए मतदान भी किया था।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। वहीं, ईरान की संसद एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित कर चुकी है। जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
इसके अलावा सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान इराक में रह रहे अमेरिकी सुरक्षा बलों को निशाना बनाता आ रहा है। वह कई बार इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है। इराक के पहले हमले में उसने दावा किया था कि उसने कुल 22 मिसाइलें दागीं जिसमें 80 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई।