{"_id":"5cca817bbdec2207150676a5","slug":"america-praises-pak-prime-minister-imran-khan-also-said-on-azhar-masood","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने की इमरान खान की तारीफ, मसूद अजहर को लेकर कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने की इमरान खान की तारीफ, मसूद अजहर को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Thu, 02 May 2019 11:06 AM IST
आसिम खान
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 02 May 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सही बातें कर रहे हैं एवं देश में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके सैन्य नेतृत्व को भी सही निर्णय लेने एवं सही कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि अमेरिका आतंकवादी समूहों को सहयोग देने की पाकिस्तान की नीति को बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब डेढ साल पहले पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता कम करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, ‘हम असैन्य सरकार का समर्थन करते हैं। हम वहां शुरू हो रही लोकतांत्रिक प्रणाली का समर्थन करते हैं। हम इस तथ्य का समर्थन करते हैं कि (पाकिस्तान के) प्रधानमंत्री (इमरान) खान सही बातें कहते हैं और पाकिस्तान में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह समय ही बताएगा कि वह इसमें सफल होंगे या नहीं।’
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व को भी सही निर्णय लेने और सही कदम उठाने की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री खान जिस दिशा में जाते दिख रहे हैं, सेना अभी तक उस ओर समर्थन देते दिख रही है।’
उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना महत्वपूर्ण था ताकि पाकिस्तान को यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति सील करने और अन्य कदमों जैसी उसकी प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके।’
उन्होंने कहा कि अब वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए जवाबदेह हैं। ‘यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा या नहीं लेकिन हम आशावादी बने हुए हैं।’