{"_id":"637841da67435863ef221c5f","slug":"america-praises-narendra-modi-said-india-played-essential-role-in-negotiating-g20-declaration-ukraine-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: अमेरिका ने की भारत और पीएम मोदी की तारीफ, कहा- जी20 घोषणा-पत्र पर बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G20: अमेरिका ने की भारत और पीएम मोदी की तारीफ, कहा- जी20 घोषणा-पत्र पर बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई
Sat, 19 Nov 2022 08:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:09 AM IST
सार
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि भारत ने शिखर सम्मेलन के घोषणा-पत्र पर बातचीत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी- जो बाइडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि इंडोनेशिया में हाल ही में संपन्न जी-20 शिखर सम्मेलन के बाली घोषणा पत्र पर बातचीत में भारत ने अहम भूमिका निभाई। अमेरिका ने 'आज का युग युद्ध का नहीं...' कहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि भारत ने शिखर सम्मेलन के घोषणा-पत्र पर बातचीत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य प्राथमिकताओं के अलावा हमारे पास एक लचीली वैश्विक अर्थव्यवस्था बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों को दूर करने के लिए एक रास्ता है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होकर इंडोनेशिया से लौटे। भारत दिसंबर में जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इसके सभी सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का कहना है कि समूह के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।
विज्ञापन
जीन-पियरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संबंध इस परिणाम के लिए अहम थे और हम अगले साल भारत की जी-20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं। हम उस अगली बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाइडेन ने शिखर सम्मेलन के इतर पीएम नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ बातचीत भी की।