फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Politics Republican Senator Thom Tillis not contest 2026 election North Carolina after opposing Trump

US Politics: ट्रंप से टकराव के बाद राजनीति से पीछे हटे अमेरिकी सांसद टिलिस, कहा- 2026 में नहीं लड़ेंगे चुनाव

Mon, 30 Jun 2025 09:22 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 30 Jun 2025 09:22 AM IST
सार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से रिपब्लिकन सांसद थॉम टिलिस ने 2026 में दोबारा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्रंप की टैक्स योजना का विरोध किया था, जिससे पार्टी में उनकी स्थिति कमजोर हो गई। टिलिस ने राजनीति में स्वतंत्र सोच पर जोर दिया। उनके फैसले से डेमोक्रेट्स को राज्य में बढ़त बनाने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
America Politics Republican Senator Thom Tillis not contest 2026 election North Carolina  after opposing Trump
डोनाल्ड ट्रंप और सीनेटर थॉम टिलिस - फोटो : X-@SenThomTillis

विस्तार

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य से रिपब्लिकन पार्टी के बड़े नेता और सांसद थॉम टिलिस ने ऐलान किया है कि वह अगले साल होने वाले सीनेट चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। यह फैसला उन्होंने तब लिया जब उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैक्स और खर्च कटौती योजना का खुलकर विरोध किया। इस फैसले के बाद डेमोक्रेट्स को 2026 के चुनाव में बड़ा मौका मिल सकता है। बता दें, ट्रंप के इस बिल पर एलन मस्क भी सवाल उठा चुके हैं.
विज्ञापन

 
टिलिस ने चुनाव न लड़ने की घोषणा के साथ-साथ ये भी कहा कि मौजूदा राजनीति में ऐसे नेता कम होते जा रहे हैं जो बिना किसी दबाव के सही फैसला ले सकें और आम जनता के भले के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा कि वह अब राजनीति में बिना किसी दबाव के स्वतंत्र होकर जनता की सेवा करना चाहते हैं। दरअसल, टिलिस मानते हैं कि ट्रंप के इस कार्यकाल में सभी सांसद या नेता अपनी बात खुलकर सामने नहीं रख पा रहे हैं.
विज्ञापन


ट्रंप और टिलिस की नाराजगी
ट्रंप पहले ही टिलिस से नाराज चल रहे थे। टिलिस ने ट्रंप की योजना का विरोध किया था जिसमें गरीबों की स्वास्थ्य योजनाओं में कटौती शामिल थी। वहीं, दूसरी ओर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर टिलिस के चुनाव न लड़ने के फैसले को 'बेहतरीन खबर' बताया। उन्होंने टिलिस पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ बातें करते हैं, असल में कोई काम नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे, रथ यात्रा में पहुंचे एक हजार श्रद्धालु, DHC ने निभाई छेरा रस्म


डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
टिलिस कोई आम नेता नहीं है. जनता के बीच उनकी पूछ है। एक अलग पहचान है। ऐसे में वो दबाव की राजनीति से परहेज करते आए हैं। वहीं, अब टिलिस को लगता है कि ट्रंप के कार्यकाल में उनको दबाव में काम करना पड़ेगा, इसलिए वो सीनेटर का चुनाव नहीं लड़ेंगे. ऐसे में एक मजबूत नेता के ना लड़ने से रिपब्लिकन पार्टी यानी ट्रंप की पार्टी को नुकसान हो सकता है. दूसरी ओर इसके उलट डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी स्ट्राइक से कितना पीछे गया ईरान? वायु रक्षा प्रणाली से लेकर परमाणु क्षमता तक, CIA ने बताया सबकुछ

ट्रंप की पार्टी के अंदर टकराव
डेमोक्रेट्स इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। उधर रिपब्लिकन पार्टी ने भरोसा जताया है कि वह यह सीट फिर से अपने पास रखेगी। मगर पार्टी के अंदर ट्रंप समर्थकों और विरोधियों के बीच टकराव साफ नजर आ रहा है। थॉम टिलिस को नॉर्थ कैरोलिना में एक समझदार और मध्यम विचारों वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। वह स्वास्थ्य, शिक्षा और सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर काम करते रहे हैं। मगर ट्रंप की कट्टर राजनीति में ऐसे नेताओं की जगह लगातार कम होती जा रही है। यही वजह है कि टिलिस ने राजनीति से हटने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed