फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one thousand devotees reached Lord Jagannath Rath Yatra in UK, DHC performed Chhera ritual

UK: ब्रिटेन में गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे, रथ यात्रा में पहुंचे एक हजार श्रद्धालु, DHC ने निभाई छेरा रस्म

Mon, 30 Jun 2025 08:49 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Mon, 30 Jun 2025 08:49 AM IST
सार

यूनाइडेट किंगडम (यूके) के स्लॉ में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इसमें उप उच्चायुक्त (डीएचसी) सुजीत जॉय घोष ने पवित्र छेरा पहारना अनुष्ठान किया। 

विज्ञापन
one thousand devotees reached Lord Jagannath Rath Yatra in UK, DHC performed Chhera ritual
यूके में निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा। - फोटो : एक्स/@HCI_London

विस्तार

ब्रिटेन में भी जगन्नाथ रथ यात्रा की धूम रही। यूनाइडेट किंगडम (यूके) के स्लॉ में भगवान जगन्नाथ के जयकारे गूंजे। जगन्नाथ सोसाइटी यूके द्वारा आयोजित रथ यात्रा में एक हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा में भारतीय उच्चायोग में भारत के उप उच्चायुक्त सुजीत घोष ने छेरा पहारना की रस्म निभाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूके में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि उप उच्चायुक्त (डीएचसी) सुजीत जॉय घोष ने स्लॉ में जगन्नाथ सोसाइटी यूके द्वारा आयोजित भव्य रथ यात्रा में भाग लिया। उन्होंने पवित्र छेरा पहारना अनुष्ठान किया। एक हजार से अधिक भक्त समारोह में शामिल हुए। छेरा पहारना रथ यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण रीति-रिवाजों में से एक है। इस अनुष्ठान में देवताओं के सामने रथ को साफ किया जाता है। जो भगवान के सामने विनम्रता और समानता का प्रतीक है।


ये भी पढ़ें: पुरी भगदड़ के बाद एक्शन में सरकार; मंत्री का दावा- 30 दिनों में पूरी होगी घटना की जांच

ओडिशा के पुरी में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। यह यात्रा 27 जून को शुरू हुई और आठ जुलाई को भगवान जगन्नाथ के जगन्नाथ मंदिर में वापस लौटने के साथ समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें: पुरी भगदड़ मामले में ओडिशा सरकार की बड़ी कार्रवाई; डीसीपी और कमांडेंट निलंबित, DM-SP का हुआ तबादला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं थीं।  पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ! 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed