{"_id":"5f9a522a8ebc3e9b78183188","slug":"america-on-united-nations-that-un-is-not-trying-sufficient-well-for-muslims-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में मुस्लिमों पर अत्याचार की जांच के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र : अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में मुस्लिमों पर अत्याचार की जांच के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र : अमेरिका
Thu, 29 Oct 2020 10:54 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिनजियांग (चीन)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिनजियांग (चीन)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
यूएन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं के मुद्दों के लिए नियुक्त अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि चीन के शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर कथित तौर पर हो रहे अत्याचार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
हिरासत केंद्रों में प्रजनन पर बलपूर्वक नियंत्रण और यौन हिंसा की खबरों का हवाला देते हुए महिला मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजनयिक केली क्यूरी ने कहा कि ऐसे कृत्यों से व्यापक स्तर पर महिलाओं को शिकार बनाने की परिपाटी दिखती है।क्यूरी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उल्लंघन के इन गंभीर आरोपों के प्रति चिंतित नहीं है और इसकी जांच करने की इच्छा भी नहीं है।
विज्ञापन
क्यूरी ने संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र शिनजियांग की स्थिति पर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अर्थपूर्ण तरीके से वहां पहुंचने और जांच करने की मांग भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन