फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America objected to the presence of Iranian officers at Qatar Defense Exhibition

तनाव बरकरार: कतर रक्षा प्रदर्शनी में ईरानी अफसरों की मौजूदगी से अमेरिका को आपत्ति, कहा- यह निराशाजनक

Sat, 26 Mar 2022 01:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दोहा।
एजेंसी, दोहा। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Mar 2022 01:17 AM IST
सार

प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, कतर की दोहा रक्षा प्रदर्शनी में ईरानी सैन्य अफसरों व इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स अधिकारियों की मौजूदगी निराश व परेशान करने वाली है।

विज्ञापन
America objected to the presence of Iranian officers at Qatar Defense Exhibition
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कतर में आयोजित एक रक्षा प्रदर्शनी के दौरान ईरानी सैन्य अधिकारियों के भाग लेने को लेकर अमेरिका ने नाराजी जताई है। ईरान के सैन्य अफसरों की कतर में मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंध की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, कतर की दोहा रक्षा प्रदर्शनी में ईरानी सैन्य अफसरों व इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स अधिकारियों की मौजूदगी निराश व परेशान करने वाली है।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान खाड़ी क्षेत्र की सामुद्रिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। ऐसे में रक्षा प्रदर्शनी में उनकी मौजूदगी और उनके नौसैन्य साजो सामान का प्रदर्शन पूरी तरह खारिज करने योग्य है। ईरान ने इस प्रदर्शनी में उसके लड़ाकू विमान, मिसाइलें और दूसरे उपकरण रखे थे। प्रदर्शनी में दुनिया के कई देशों के नौसैन्य जहाज भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कतर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका का करीबी सहयोगी है और जिस अल-उदेद हवाई ठिकाने पर यह प्रदर्शनी रखी गई वहां पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मध्य कमांड का क्षेत्रीय मुख्यालय भी है। अमेरिका ने न सिर्फ ईरानी सेना से रिश्ते रखने पर पाबंदी लगा रखी है बल्कि  रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स को भी एक आतंकी संगठन करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed