फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America objected on the arrest of politicians in Hong Kong

हांगकांग में राजनीतिज्ञों की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने जताया एतराज

Sun, 17 Jan 2021 02:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Jan 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
America objected on the arrest of politicians in Hong Kong
Protest in Hong kong - फोटो : Twitter

हांगकांग में विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने सख्त आपत्ति जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस गिरफ्तारी से यह संकेत मिलते हैं कि चीन हांगकांग में लोकतंत्र के खात्मे के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रयास कर रहा है। गिरफ्तार लोगों में 13 पूर्व विधान परिषद के सदस्य, एक अमेरिकी वकील और एक पूर्व कानून के शामिल हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि हांगकांग में चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत छह जनवरी को 50 से ज्यादा सांसदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। हांगकांग में बीते दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू कर 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें मानवाधिकार मामलों के एक अमेरिकी वकील जॉन क्लेंसी को बाद में अदालत ने जमानत दे दी।
विज्ञापन


वहीं अब अमेरिका ने हांगकांग में लगाए गए नए कानून को लागू करने में उनकी भूमिका को लेकर चीन व हांगकांग के छह अधिकारियों को नामित किया है। अमेरिका ने इस कार्रवाई पर तीखी आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित : हांगकांग
हांगकांग सरकार ने अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताया है। हांगकांग ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप है। हांगकांग ने कहा अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट सच्चाई को प्रतिबिंबित नहीं करती है। कांग्रेस के कार्यकारी आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हांगकांग में एक देश, दो प्रणाली की रूपरेखा को ध्वस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed