{"_id":"606784d851b09928044add15","slug":"america-joe-biden-mentions-holi-in-conversation-with-religious-leaders-before-easter-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ईस्टर समारोह से पहले धार्मिक नेताओं से बातचीत में जो बाइडन ने किया होली का जिक्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ईस्टर समारोह से पहले धार्मिक नेताओं से बातचीत में जो बाइडन ने किया होली का जिक्र
Sat, 03 Apr 2021 02:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:25 AM IST
सार
- जो बाइडन ने देश भर के धार्मिक और सामुदायिक नेताओं को किया संबोधित
- उन्होंने कहा, हम ईस्टर अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मना सकते हैं होली
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईस्टर समारोह से पहले देश भर के धार्मिक और सामुदायिक नेताओं को ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत के रंगोत्सव पर्व होली का भी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, वे और प्रथम महिला जिल बाइडन ईस्टर उत्सव के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
बाइडन ने धार्मिक नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, चूंकि हमें टीका लगवाने का सम्मान हासिल हुआ है इसलिए हम ईस्टर अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मना सकते हैं। उन्होंने कहा, यहूदियों का पर्व पासओवर पिछले सप्ताह शुरू हुआ। हिंदुओं का होली त्योहार पिछले ही मनाया गया, रमजान भी करीब ही है, ऐसे में सभी को ढेर सारी बधाइयां।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी होली के मौके पर बधाई दी थी। यह पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने होली की शुभकामनाएं दी हों। बाइडन ने कहा, यह सिर्फ श्रद्धा व उत्सव का समय नहीं है बल्कि अपने धार्मिक समाज से जुड़ने की पहल भी है। बाइडन ने धार्मिक नेताओं से कोविड के टीकों को सुरक्षित बताने की अपील की है।
विज्ञापन