अमेरिका : 50 साल में सबसे कम हुई बेरोजगारी दर, ट्रेड वार के बीच जारी आंकड़ों ने दी राहत
- बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच श्रम मंत्रालय ने जारी किए राहत भरे आंकड़े
- सितंबर में बेरोजगारी 3.7 फीसदी से गिरकर 3.5 फीसदी पर पहुंचा
- बढ़ती आबादी के मुताबिक हर महीने एक लाख नौकरियों की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर में भले ही कारोबारियों का आत्मविश्वास टूट चुका हो और इस कारण निवेश और विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार एकदम नीचे आ गई हो लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर आई है। अमेरिका में बेरोजगारी की दर पिछले 50 साल में काफी घट गई है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक सितंबर में बेरोजगारी का आंकड़ा 3.7 फीसदी से गिरकर 3.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
लगातार अमेरिका में आर्थिक हालात खराब होने की रिपोर्टों के बीच अमेरिकी श्रम मंत्रालय ने जो आंकड़े पेश किए हैं वह हैरान कर देने वाले हैं। अमेरिका में अगस्त में नई नौकरियां पैदा होने का आंकड़ा 1.30 लाख से 1.68 लाख हो चुका है। सितंबर में 1.36 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं। यह सब तब है जबकि विनिर्माण क्षेत्र में सितंबर में दस साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली और सर्विस सेक्टर में आई सुस्ती 2016 के स्तर पर देखी गई।
हर माह एक लाख नौकरियां पैदा करना जरूरी
इस साल अमेरिका में सितंबर माह के भीतर जितनी संख्या में नौकरियों का सृजन हुआ है वह इस साल के औसत 1.61 लाख से कम है। दूसरी तरफ, जानकारों के मुताबिक अमेरिका में कामकाजी आबादी में बढ़ोतरी के अनुपात में हर महीने कम से कम एक लाख नौकरियों के सृजन की जरूरत है ताकि बढ़ती कामकाजी आबादी को रोजगार के मौके मिलते रहें।