फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America imposed new sanctions on Iran

अमेरिका ने ईरान को दिया एक और झटका, नए प्रतिबंध लगाए

Sun, 17 Jan 2021 04:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Jan 2021 04:56 AM IST
विज्ञापन
America imposed new sanctions on Iran
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

ईरान के साथ पिछले कुछ सालों से जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह प्रतिबंध ईरान के साथ शिपिंग लाइंस और हथियार प्रसार पर तीन ईरानी संस्थाओं से व्यापार करने को लेकर लगाए गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने यह प्रतिबंध तेहरान पर दबाव बढ़ाने के मकसद से सत्ता छोड़ने के महज कुछ दिन पहले लगाए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि वाशिंगटन ने सात कंपनियों पर रोक लगाई है। इनमें चीन स्थित जियांगयिन मास्कोट स्पेशल स्टीक और यूएई स्थित एक्सेंचर बिल्डिंग मटेरियल शामिल हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन दो लोगों पर भी रोक लगाई गई है, जो ईरान से स्टील लाने और भेजने का काम करते हैं। पोम्पियो ने कहा, हथियारों के प्रसार के कारण ईरान की मरीन इंडस्ट्रीज ऑर्गेनाइजेशन, एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ऑर्गेनाइजेशन और ईरान एविएश इंडस्ट्रीज ऑर्गेनाइजेशन को भी काली सूची में डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने ईरान के खिलाफ धातुओं से संबंधित प्रतिबंधों का दायरा भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा, हमें जिन 15 उत्पादों के बारे में बताया है, उनका इस्तेमाल ईरान परमाणु, सैन्य या बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में करता है, उन्हें भी इन प्रतिबंधों के अधीन लाया जाएगा। इन उत्पादों में कई तरह के एल्यूमीनियम व स्टील उत्पाद भी शामिल होंगे।

क्यूबा पर मानवाधिकार हनन को लेकर पाबंदियां
हवाना। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने क्यूबा के गृह मंत्रालय और उसके नेता पर मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन पर पाबंदियां लगाई हैं। इस कदम से क्यूबा के मंत्रालय और उसके प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल लाजारो अल्बर्टो अलवारेज कासास के अमेरिका में मौजूद बैंक खातों पर रोक लग जाएगी तथा अमेरिकी कंपनियों के साथ उनके व्यवसायिक कामकाज पर भी पाबंदी होगी।


यूएई-बहरीन को बनाया प्रमुख रणनीतिक सहयोगी
अमेरिका ने यूएई और बहरीन को प्रमुख रणनीतिक साझेदार करार दिया है । व्हाइट हाउस ने यह घोषणा ट्रंप और बाइडन के बीच सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया के दौरान दी है। प्रेस सचिव कायली मैकनेनी ने कहा, आज हम यूएई एवं किंगडम आफ बहरीन को अमेरिका के प्रमुख रणनीतिक सहयोगी के रूप में घोषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्जा विशिष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed