{"_id":"605ce4a48ebc3ee64b5f23db","slug":"america-imf-will-give-500-million-doller-loan-to-debt-ridden-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे पाकिस्तान को आईएमएफ देगा 50 करोड़ डॉलर का कर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कर्ज में डूबे पाकिस्तान को आईएमएफ देगा 50 करोड़ डॉलर का कर्ज
Fri, 26 Mar 2021 12:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:59 AM IST
सार
- पाकिस्तान को 50 करोड़ डॉलर का कर्ज की यह रकम पहले मंजूर किए गए कर्ज की तीसरी किश्त के तौर पर दी जाएगी
- छह अरब डॉलर के ऋण कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद ये फैसला आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने लिया है
विज्ञापन
IMF
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कर्ज में डूबे पाकिस्तान को 50 करोड़ डॉलर का कर्ज देने को मंजूरी दे दी है। पाक अखबार डॉन ने आईएमएफ के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाक को आने वाले समय में दी जाने वाली यह रकम पहले मंजूर किए गए कर्ज की तीसरी किश्त के तौर पर दी जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान को छह अरब डॉलर के ऋण कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद ये फैसला आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने लिया है। हालांकि समीक्षा कई बार टाले जाने के बाद अब जाकर पूरी हुई है। आईएमएफ ने कहा है कि इस कार्यक्रम को जुलाई 2019 में मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान को आने वाले समय में दो अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज मिलेगा। आईएमएफ की उप प्रबंध निदेशक एंटोयनेट सायेह ने कहा, कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के बीच पाक अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए यह कर्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन