फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America FDA Says Pfizer BioNTech Covid19 Vaccine Meets Success Criteria

अमेरिकी एफडीए ने फाइजर की वैक्सीन को सही माना, जल्द मिल सकती है अनुमति

Tue, 08 Dec 2020 08:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Dec 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
America FDA Says Pfizer BioNTech Covid19 Vaccine Meets Success Criteria
Pfizer Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

संयुक्त राज्य अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक विस्तृत विश्लेषण में निष्कर्ष दिया है कि अमेरिका में इस्तेमाल के लिए जिस पहली कोविड-19 वैक्सीन (फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन) पर विचार किया जा रहा, चिकित्सकीय अध्ययन में यह वैक्सीन निर्धारित मानकों पर सफल साबित हुई है। इसके बाद माना जा रहा है कि इस वैक्सीन को अमेरिका में इस्तेमाल के लिए जल्द ही मंजूरी दी जा सकती है। ब्रिटेन और बहरीन पहले ही फाइजर की इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे चुके हैं। 

विज्ञापन


एफडीए ने मंगलवार को इससे संबंधित दो विश्लेषण जारी किए। इसमें से एक उसी के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था और दूसरा वैक्सीन निर्माता फाइजर और बायोएनटेक ने किया था। एफडीए के विश्लेषण में वैक्सीन के ज्ञात फायदों के बारे में बताया गया है। इसमें वैक्सीन की प्रभाविता का भी जिक्र किया गया है। एफडीए ने वैक्सीन की पहली खुराक के बाद और दूसरी खुराक से पहले संक्रमण के खतरे के कम होने का उल्लेख भी किया है। बता दें कि फाइजर ने भारत में भी वैक्सीन इस्तेमाल की अनुमति के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed