{"_id":"624338200a371f30a8427740","slug":"america-fda-approved-for-pfizer-moderna-s-covid-booster-dose-for-people-over-50-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: 50 से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी फाइजर और मॉडर्ना की कोविड बूस्टर खुराक, एफडीए ने दी मंजूरी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: 50 से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी फाइजर और मॉडर्ना की कोविड बूस्टर खुराक, एफडीए ने दी मंजूरी
Tue, 29 Mar 2022 10:31 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:31 PM IST
सार
एफडीए ने अब तक केवल 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए चौथी खुराक को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
covid 19 booster dose
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिकी नियामकों ने मंगलवार को 50 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 की एक और बूस्टर खुराक को मंजूरी दी। इसे सबसे कमजोर लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) का फैसला उन लोगों के लिए फाइजर या मॉडर्ना टीके की चौथी खुराक की अनुमति देता है।
विज्ञापन
एफडीए ने अब तक केवल 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए चौथी खुराक को मंजूरी दी थी। एजेंसी ने कहा कि अत्यधिक संवेदनशील समूह को पांचवीं खुराक के रूप में एक अतिरिक्त बूस्टर भी दी जा सकती है। कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सर्दियों में बढ़ने के बाद कम हो गए हैं। दो टीके और एक बूस्टर खुराक अभी भी गंभीर बीमारी और मृत्यु के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान करती हैं। फाइजर ने एफडीए से 65 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए टीके की चौथी खुराक की मंजूरी देने को कहा था।
विज्ञापन