Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America Faces Multiple Crises Cyberattacks Crypto Theft Market Crash Flight Disruptions Raise Security Concern

अमेरिका: एक के बाद एक संकट से बढ़ी चिंता, साइबर हमले से लेकर विमान सेवाएं ठप होने तक क्यों बिगड़ रहे हालात?

Tue, 17 Nov 2026 07:04 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 17 Nov 2026 07:04 AM IST
सार

अमेरिका में साइबर हमलों, क्रिप्टो चोरी, शेयर बाजार में गिरावट, माइक्रोसॉफ्ट सर्वर आउटेज और विमान सेवाओं में रुकावट ने आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक के बाद एक घटनाओं से आम अमेरिकी चिंतित हैं। इसी बीच पेंटागन ने सैन्य ठिकानों को 90 दिनों तक आत्मनिर्भर रखने की योजना शुरू की है। क्या अमेरिका किसी बड़े संकट की आशंका में अपनी तैयारियां तेज कर रहा है? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
America Faces Multiple Crises Cyberattacks Crypto Theft Market Crash Flight Disruptions Raise Security Concern
शेयर बाजार में गिरावट और एनवीडिया विवाद ने कैसे बढ़ाई अमेरिका की मुश्किलें? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इन दिनों आर्थिक स्थिरता, तकनीकी व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं ने देश की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साइबर हमलों से सरकारी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने, क्रिप्टोकरेंसी की बड़ी चोरी, शेयर बाजार में भारी गिरावट और माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं बाधित होने जैसी घटनाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। इतना ही नहीं, तकनीकी गड़बड़ी के कारण देश के हवाई अड्डों पर विमानों की उड़ानों तक को रोकना पड़ा। इन घटनाओं के बीच आम अमेरिकी यह सोचने को मजबूर हैं कि क्या देश की आर्थिक और सुरक्षा व्यवस्था किसी बड़े संकट का सामना कर रही है।

विज्ञापन


एक के बाद एक संकट ने अमेरिका की चिंता क्यों बढ़ाई?
अमेरिका में अक्तूबर को ब्लैक अक्तूबर के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान साइबर हमलों, आर्थिक नुकसान और तकनीकी खराबी से जुड़ी कई घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं ने दिखाया कि किसी एक तकनीकी व्यवस्था में गड़बड़ी होने से सरकारी कामकाज, कारोबार, बैंकिंग और हवाई सेवाओं तक पर असर पड़ सकता है। लोगों की चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि इन घटनाओं का असर केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा। सरकारी संस्थानों से लेकर बड़ी तकनीकी कंपनियों और शेयर बाजार तक अनिश्चितता का माहौल बना है।
विज्ञापन


साइबर हमलों और क्रिप्टो चोरी से कितना बड़ा नुकसान हुआ?
ब्लैक अक्तूबर के दौरान हैकर्स ने पीएचपी प्रोग्रामिंग की खामियों का फायदा उठाकर अमेरिकी चुनाव आयोग और सैन्य ठिकानों समेत कई संस्थानों को निशाना बनाया। इसके अलावा उत्तर कोरियाई हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस से 6.3 अरब डॉलर की चोरी को अंजाम दिया। इसे अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी बताया गया है। इस घटना ने डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन वित्तीय व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जब दुनिया की बड़ी वित्तीय कंपनियां भी साइबर हमलों का शिकार हो सकती हैं, तो आम लोगों के डिजिटल पैसे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में गिरावट और एनवीडिया विवाद ने कैसे बढ़ाई मुश्किल?
अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मध्यावधि चुनावों में डाटा सेंटरों का विरोध करने वाले उम्मीदवारों की जीत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्र को लेकर अनिश्चितता बढ़ी। पांच नवंबर को नैस्डैक-100 में मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। इसी दौरान एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग और चीन की कथित जासूस महिला एलिस हुआंग से जुड़े विवाद ने भी चर्चा बटोरी। इन घटनाओं ने तकनीकी क्षेत्र और निवेशकों के बीच चिंता बढ़ाई।

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज और विमान सेवाएं क्यों हुईं प्रभावित?
तकनीकी खराबी के कारण माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर और सॉफ्टवेयर टूल्स अचानक ठप हो गए। इससे ईमेल, कैलेंडर और एआई सेवाएं प्रभावित हुईं। इसका असर दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिला। दूसरी ओर, अमेरिका में फाइबर ऑप्टिक केबल अपग्रेड के दौरान राउटर पर डेटा का दबाव बढ़ गया। इससे रडार फीड बाधित हुई और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को देशभर के हवाई अड्डों पर विमानों के टेकऑफ पर रोक लगानी पड़ी। इस घटना ने दिखाया कि हवाई यातायात जैसी जरूरी व्यवस्था भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हो सकती है।

पेंटागन ने 90 दिनों तक आत्मनिर्भर रहने की योजना क्यों बनाई?
इन घटनाओं के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए फॉरट्रेस प्लान शुरू किया है। यह योजना 30 सितंबर 2026 को औपचारिक रूप से शुरू की गई थी। इसे अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने लॉन्च किया था और अक्तूबर की शुरुआत में इस पर सार्वजनिक चर्चा शुरू हुई। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अगर किसी युद्ध के कारण बिजली और सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित हो जाए, तो भी अमेरिका के प्रमुख सैन्य ठिकाने बिना बाहरी मदद के लगातार 90 दिनों तक काम कर सकें। इसके तहत सैन्य ठिकानों को जरूरी संसाधनों और सुविधाओं के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी है।


क्या अमेरिका किसी बड़े संकट के लिए खुद को तैयार कर रहा है?
पेंटागन की 90 दिनों वाली योजना ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका में तकनीकी, आर्थिक और सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं एक साथ चर्चा में हैं। युद्ध की स्थिति में बिजली, ईंधन और जरूरी सामान की आपूर्ति बाधित होने की आशंका को देखते हुए सैन्य ठिकानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, इस योजना का उद्देश्य भविष्य में किसी निश्चित युद्ध या हमले की घोषणा करना नहीं है। लेकिन साइबर हमलों, बाजार में गिरावट और हवाई सेवाओं में रुकावट जैसी घटनाओं ने अमेरिकी व्यवस्था की कमजोरियों पर बहस जरूर तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed