Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Morgan Stanley Predicts Sensex to Hit 95,000 by December 2027, Sees 16% Upside

बाजार में बड़ी तेजी का अनुमान: दिसंबर 2027 तक 95000 पर पहुंच सकता है सेंसेक्स, एम स्टेनली ने क्या वजह बताई?

Tue, 17 Nov 2026 05:08 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल द बोनस डेस्क, अमर उजाला
द बोनस डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 17 Nov 2026 05:08 AM IST
सार

मॉर्गन स्टेनली ने अनुमान जताया है कि भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स दिसंबर 2027 तक 95,000 के स्तर पर पहुंच सकता है। यह मौजूदा स्तर से करीब 16 फीसदी की बढ़त होगी। रिपोर्ट में भारत की आर्थिक विकास दर और नीतिगत स्थिरता को इसकी वजह बताया गया है। लेकिन क्या सेंसेक्स वाकई यह ऐतिहासिक आंकड़ा छू पाएगा? क्या विदेशी निवेशकों का भरोसा बाजार को नई ऊंचाई देगा? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Morgan Stanley Predicts Sensex to Hit 95,000 by December 2027, Sees 16% Upside
भारत की नीतिगत स्थिरता से शेयर बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में आने वाले समय में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने अनुमान जताया है कि दिसंबर 2027 तक बीएसई सेंसेक्स 95,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। यह अपने मौजूदा स्तर से करीब 16 फीसदी की बढ़त होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आर्थिक विकास दर, नीतिगत स्थिरता और विदेशी निवेशकों का बढ़ता भरोसा शेयर बाजार को नई ऊंचाई तक ले जा सकता है। हालांकि, यह ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है, बाजार की वास्तविक चाल कई आर्थिक और वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन


मॉर्गन स्टेनली ने अपने बेस केस सिनेरियो में सेंसेक्स के 95,000 तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस अनुमान के सफल होने की संभावना 50 फीसदी बताई गई है। भारत के मुख्य इक्विटी रणनीतिकार रिदम देसाई और नयन पारेख की साझा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजार मजबूत री-रेटिंग का हकदार है। री-रेटिंग का मतलब है कि निवेशक कंपनियों की भविष्य की कमाई और विकास की संभावनाओं को देखते हुए उनके शेयरों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत देने के लिए तैयार हों।
विज्ञापन


सेंसेक्स 95,000 पर पहुंचा तो निवेशकों को कितना फायदा होगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2027 तक सेंसेक्स का 95,000 तक पहुंचना इसके मौजूदा स्तर से करीब 16 फीसदी की बढ़त को दिखाएगा। इसका मतलब है कि अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो शेयर बाजार में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, यह बढ़त पूरे बाजार के सूचकांक के आधार पर अनुमानित है। इसका अर्थ यह नहीं है कि हर कंपनी के शेयर में इतनी ही तेजी आएगी। अलग-अलग कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन उनकी कमाई, कारोबार और आर्थिक स्थिति के आधार पर अलग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स के 95,000 लक्ष्य के पीछे पीई अनुपात का क्या गणित?
मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, सेंसेक्स के 95,000 तक पहुंचने पर उसका ट्रेलिंग प्राइस-अर्निंग्स यानी पीई अनुपात करीब 23 गुना होगा। यह अनुपात बताता है कि निवेशक किसी कंपनी की पिछले 12 महीनों की कमाई के हर एक रुपये के बदले उसके शेयर के लिए कितनी कीमत चुकाने को तैयार हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कंपनी का पीई अनुपात 23 गुना है तो निवेशक उसकी एक रुपये की सालाना कमाई के लिए 23 रुपये का मूल्यांकन कर रहे हैं। सेंसेक्स का 25 साल का ऐतिहासिक औसत पीई अनुपात करीब 22 गुना रहा है। ऐसे में 23 गुना का स्तर ऐतिहासिक औसत से थोड़ा अधिक होगा।

ऐतिहासिक औसत से ज्यादा मूल्यांकन को सकारात्मक क्यों मान रही कंपनी?
रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐतिहासिक औसत से थोड़ा ज्यादा मूल्यांकन इस बात का संकेत है कि वैश्विक निवेशकों का भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा मजबूत हो रहा है। निवेशक भारत के मध्यम अवधि के विकास चक्र, कम बीटा और भविष्य में मजबूत विकास की संभावनाओं को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं। कम बीटा का मतलब है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के मुकाबले किसी शेयर या बाजार की अपेक्षाकृत कम हलचल। इससे निवेशकों को बाजार की स्थिरता का संकेत मिल सकता है।


भारत की नीतिगत स्थिरता से शेयर बाजार को कैसे मिलेगा फायदा?
मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि भारत में स्थिर और अनुमानित नीतिगत माहौल भी शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण है। जब निवेशकों को सरकार की नीतियों और आर्थिक दिशा को लेकर स्पष्टता रहती है तो वे लंबे समय के निवेश के फैसले लेने में ज्यादा सहज होते हैं। रिपोर्ट में उच्च टर्मिनल ग्रोथ रेट यानी लंबी अवधि में आर्थिक विकास की बेहतर संभावनाओं को भी भारतीय बाजार के पक्ष में बताया गया है। इन सभी कारकों के आधार पर ब्रोकरेज फर्म ने सेंसेक्स के लिए 95,000 का लक्ष्य रखा है। हालांकि, यह 50 फीसदी संभावना वाला अनुमान है, कोई निश्चित लक्ष्य या निवेश की गारंटी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed